विराट कोहली आक्रामक कप्तान हैं - गगन खोड़ा

विराट कोहली
विराट कोहली

विराट कोहली के बारे में पूर्व भारतीय खिलाड़ी गगन खोड़ा ने बयान दिया है। विराट कोहली की कप्तानी के बारे में उन्होंने कहा कि विराट कोहली एक आक्रामक कप्तान हैं लेकिन अब कूल रहना सीख रहे हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी के बारे में एक अंतर बताया।गगन खोड़ा ने कहा कि विराट कोहली काफी वोकल हैं।

स्पोर्ट्सकीड़ा से विशेष बातचीत करते हुए गगन खोड़ा ने कहा कि विराट कोहली आक्रामक हैं लेकिन सुरक्षित रहना सीख रहे हैं। धोनी और कोहली में यह अंतर है कि कोहली वोकल हैं और धोनी कूल। विराट कोहली बहुत जल्दी सीखते हैं। धोनी को गगन खोड़ा ने आक्रामक और सुरक्षित दोनों तरह का कप्तान बताया। विराट कोहली के मामले में उन्होंने कहा कि आक्रामक तो वह हैं मगर सुरक्षित रहना सीख रहे हैं।

यह भी पढ़ें:पतंजलि आयुर्वेद आईपीएल स्पॉन्सर के लिए कर रही विचार

विराट कोहली आक्रामक

विराट कोहली
विराट कोहली

गगन खोड़ा ने कहा कि विराट कोहली आक्रामक हैं लेकिन ऐसा भी नहीं है कि धोनी की कप्तानी में आक्रामकता नहीं दिखती थी। धोनी की कप्तानी में सही मौके पर आक्रामकता दिखाई देती थी। इसके अलावा वह सुरक्षित कप्तान भी थे। विराट कोहली को इस मामले में अभी सीखना है और वह तेजी से सीखते भी हैं।

गौरतलब है कि विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के बाद टेस्ट और सीमित ओवर भारतीय टीम की कप्तानी संभाली और प्रदर्शन भी उनका शानदार रहा। हालांकि आईसीसी टूर्नामेंटों में भारतीय टीम को जीत नहीं मिली लेकिन भारतीय टीम की मजबूती और कोहली की कप्तानी पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता है। भारतीय जमीन पर इस टीम को हराना काफी मुश्किल काम है।

गगन खोड़ा ने भारतीय टीम के लिए दो वनडे मैच खेले। इसमें उन्होंने 115 रन बनाए। 89 रन उनका उच्च स्कोर था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में गगन खोड़ा ने तिहरा शतक भी बनाया है और उन्हें एक शानदार खिलाड़ी माना जाता था। भारतीय टीम की चयन समिति सदस्य भी गगन खोड़ा रहे हैं

Quick Links

Edited by निरंजन
App download animated image Get the free App now