बिहार और असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आये विराट कोहली

विराट कोहली 
विराट कोहली 

विराट कोहली ने ट्वीट करके बिहार और असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की बात कही है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने बताया कि वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर तीन संस्थाओं की मदद से लोगों को राहत पहुंचाएंगे, जिन्होंने बाढ़ राहत में काफी बेहतरीन काम किया है।

Ad

विराट कोहली ने ट्वीट में लिखा -

असम और बिहार के लोगों के लिए हम लगातार प्रार्थना कर रहे हैं, साथ ही मैंने और अनुष्का ने तीन ऐसी संस्थाओं की मदद से लोगों को राहत पहुंचाने का निर्णय लिया है, जिन्होंने बाढ़ राहत में काफी अच्छा काम किया है।

गौरतलब है कि बाढ़ के कारण बिहार में करीब 38 लाख और असम में करीब 17 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा कोरोनावायरस के कारण देश की हालत पहले से ही खराब है। ऐसे में बाढ़ के कारण इन दो राज्यों में स्थिति और बदतर हो गई है।

विराट कोहली ने लोगों से भी मदद करने की अपील की

बाढ़ की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विराट कोहली ने लोगों से आगे आकर पीड़ितों की मदद करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि इन तीन संस्थाओं के साथ जुड़कर लोग मदद के लिए आगे आ सकते हैं। इन तीन संस्थाओं के नाम Rapid Response, Actionaid और Goonj है। विराट कोहली की अपील को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी अच्छी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भी असम की बाढ़ को लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थी।

Ad

भारतीय कप्तान ने मुंबई में विराट कोहली फाउंडेशन (VKF) नाम की संस्था भी खोली है, जो युवा खिलाड़ियों को आगे आने में मदद करेगी। इस फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य भारत को खेलों के मामले में सुपरपावर बनाने का है।

यह भी पढ़ें - विराट कोहली ने एमएस धोनी की जगह विकेटकीपिंग करने का कारण बताया

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications