Anushka Sharma love life: किक्रेट जगत में जब परफेक्ट कपल की बात होती है तो हर किसी की जुबां पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम जरूर आता है। विराट और अनुष्का की 2013 में एक विज्ञापन के शूट के दौरान मुलाकात हुई थी। इसके बाद, दोनों को धीरे-धीरे एक-दूसरे से प्यार हो गया। कई साल तक डेट करने के बाद इस जोड़ी ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में इंटीमेट वेडिंग कर ली थी। कपल की शादी में दोनों के परिवार वाले ही शामिल हुए थे। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2008 में की थी और इसके बाद कुछ शानदार फिल्मों में अभिनय किया। बॉलीवुड इंडस्ट्री में रहकर रिलेशनशिप में आना आम बात है और किसी ना किसी के साथ नाम जरूर जुड़ता है। कुछ ऐसा ही अनुष्का के साथ देखने को मिला, जिनका नाम बॉलीवुड के स्टार रणवीर सिंह के साथ जुड़ा।रणवीर सिंह के साथ हिट मूवी दी थीअनुष्का शर्मा ने रणवीर सिंह बॉलीवुड फिल्म 'बैंड बाजा बारात' (2010) में काम किया था, जो रणवीर की डेब्यू मूवी थी। फिल्म में श्रुति कक्कड़ (अनुष्का) और बिट्टू शर्मा (रणवीर) मिलकर एक वेडिंग प्लानिंग एंटरप्राइज बनाते हैं। बैंड बाजा बारात 10 दिसंबर 2010 को दुनिया भर में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।हां मै आकर्षित थी लेकिन उनके साथ रहना मुश्किल था...बैंड बाजा बारात फिल्म की सफलता के बाद , 'सिमी सेलेक्ट्स इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' टॉक शो पर होस्ट सिमी ग्रेवाल ने अनुष्का से पूछा कि वह रणवीर को डेट क्यों नहीं कर रही हैं। इस पर अनुष्का ने कहा कि वह उनके प्रति 'आकर्षित' थीं, लेकिन वह रणवीर से काफी अलग हैं। अनुष्का शर्मा ने कहा, 'अगर लोग हमें अच्छी तरह से जानते हैं, तो उन्हें एहसास होगा कि रणवीर और मै, दोनों बहुत अलग लोग हैं। हमारे बीच बहुत अस्थिर रिश्ता है। मुझे वह पसंद है, वह आकर्षक है। फिलहाल एक एक्टर के साथ रिश्ते में रहना मेरे लिए थोड़ा मुश्किल है। मैं रणवीर के प्रति आकर्षित थी, लेकिन बस इतना ही... यह सिर्फ आकर्षण था, और मैंने सोचा कि यह लड़का एक अच्छा लड़का है। बस इतना ही...यह यहीं खत्म होता है।' View this post on Instagram Instagram Postसाल की शुरूआत में बेटे अकाय को दिया जन्मविराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्रिकेट जगत की बेस्ट जोड़ी में से एक हैं। कुछ साल पहले इन दोनों को एक बेटी हुई थी। बेटी वामिका के बाद, इस साल फरवरी में, दोनों ने अपने बेटे अकाय का इस दुनिया में स्वागत किया।