रोहित शर्मा की कप्तानी में तो मुंबई इंडियंस लगातार 5 मैच हार गई थी...वीरेंदर सहवाग ने हार्दिक पांड्या का किया बचाव

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या (Photo Credit - BCCI)
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या (Photo Credit - BCCI)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के आईपीएल 2024 में लगातार तीन मैच हारने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की काफी आलोचना हो रही है। पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने तो यहां तक भी कह दिया कि हार्दिक पांड्या को हटाकर दोबारा रोहित शर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है। इसको लेकर पूर्व ओपनर वीरेंदर सहवाग ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हार्दिक पांड्या का बचाव किया है और कहा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में तो मुंबई इंडियंस लगातार 5 मैच हार गई थी। ऐसे में पांड्या के साथ हमें वो धैर्य बनाकर रखना होगा।

हार्दिक पांड्या जबसे मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं, उनके लिए चीजें आसान नहीं रही हैं। उन्हें फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा है और टीम भी उनकी कप्तानी में लगातार तीन मैच हार चुकी है। मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के ज्यादातर फैंस पांड्या को कप्तान बनाने के फैसले से बिल्कुल खुश नहीं हैं। फैंस को ये बात पसंद नहीं आई कि रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को मुंबई का कप्तान बना दिया गया। इसी वजह से उन्हें हर जगह बू किया जाता है और वानखेड़े स्टेडियम में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था।

मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को पूरा चांस देगी - वीरेंदर सहवाग

मुंबई की तीसरी हार के बाद पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाने की संभावना जताई थी। इस पर सहवाग ने क्रिकबज्ज पर बातचीत के दौरान कहा था,

मुझे लगता है कि ये बयान जल्दबाजी में दिया गया है। इस टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी में भी लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वो चैंपियन बने थे (प्लेऑफ में हार मिली थी)। इसलिए मुंबई इंडियंस हार्दिक को भी पूरा चांस देगी। अगर मुंबई इंडियंस आगे भी मैच हार जाती है तो फिर ये टीम मैनेजमेंट के धैर्य का टेस्ट होगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now