IPL 2020: वीरेंदर सहवाग ने रोहित शर्मा और सौरभ तिवारी की फिटनेस का उड़ाया मजाक

वीरेंदर सहवाग
वीरेंदर सहवाग

वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) अपने नए शॉ वीरू की बैठक में मैच से पहले और बाद में विश्लेषण करते हैं। इस बार वीरेंदर सहवाग ने IPL 2020 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच के बाद अपने शॉ में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और उनकी जगह इस मैच में खेल रहे सौरभ तिवारी की फिटनेस पर मजाकिया बात की। वीरेंदर सहवाग ने रोहित शर्मा को वड़ापाव और तिवारी को समोसा पाव कहा।

Ad

वीरेंदर सहवाग ने कहा कि रोहित नहीं खेल रहे तो क्या? वड़ापाव की जगह समोसा पाव ने ले ली है। वीरेंदर सहवाग ने समोसा पाव सौरभ तिवारी को कहा जो रोहित शर्मा की वजह पिछले दो मैचों से खेल रहे हैं। रोहिट्स शर्मा अभी हेमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान हैं और किरोन पोलार्ड टीम ने चेन्नई और राजस्थान के खिलाफ मैच में कप्तानी की है।

वीरेंदर सहवाग अपनी अलग धुन में होते हैं

वीरेंदर सहवाग सोशल मीडिया पर अपने शॉ की वजह से छाए रहते हैं और उनके हर विश्लेषण में मजाकिया बातें होती है। दर्शकों को भी सहवाग का यह मूड खासा पसंद आता है। वीरेंदर सहवाग अपने अलग डायलॉग के साथ ही कुछ बोलते हैं और यह सुनने में काफी फनी लगता है।

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के बगैर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में जीत हासिल की। दस विकेट से चेन्नई सुपरकिंग्स को मुंबई की टीम ने हरा दिया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किरोन पोलार्ड की कप्तानी का जादू नहीं चला और मुंबई को बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी पराजय का सामना करना पड़ा। हालांकि मुंबई की टीम सिर्फ एक मैच जीतने के बाद प्लेऑफ़ में पहुँच जाएगी। अंक तालिका में भी मुंबई इंडियंस की टीम टॉप पर है।

रोहित शर्मा और सौरभ तिवारी के भारी शरीर को देखते हुए वीरेंदर सहवाग ने मजाकिया कमेन्ट किया। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। मुंबई इंडियंस की टीम को राजस्थान रॉयल्स ने बड़े स्कोर के बाद भी हरा दिया। बेन स्टोक्स ने नाबाद 107 रन बनाए और उनका साथ संजू सैमसन ने दिया जिन्होंने नाबाद 54 रन की पारी खेलकर मुंबई को मैच में हार झेलने पर मजबूर कर दिया।

वीरेंदर सहवाग का वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications