5 पाकिस्तानी क्रिकेटर जिनका भारतीय अभिनेत्रियों से रहा अफेयर, जानें कौन-कौन लिस्ट का हिस्सा

तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया, शोएब अख्तर और वसीम अकरम की तस्वीर (photo credit: instagram/wasimakramliveofficial,,imshoaibakhtar,,tamannaahspeaks)

Pakistani cricketers affairs with Indian actresses: कहावत है कि प्यार में न तो जाति देखी जाती है, न ही प्यार का कोई धर्म होता है। यह कहावत क्रिकेटर्स पर बिल्कुल फिट बैठती है। क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता सालों पुराना है। सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि अन्य देशों के क्रिकेटर्स भी भारतीय अभिनेत्रियों पर अपना दिल हार बैठे हैं।

Ad

हम आपको उन 5 पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे, जो एक वक्त पर भारतीय अभिनेत्रियों के प्यार में दीवाने थे। देखें इस लिस्ट में कौन- कौन शामिल है।

5 पाकिस्तानी क्रिकेटर जिनका भारतीय अभिनेत्रियों से रहा अफेयर

5. पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय के अफेयर की खबरें एक समय में सुर्खियों में थीं। साल 1983 में उन्होंने शादी कर ली थी। बाद में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और साल 1990 में उनका तलाक हो गया। रीना रॉय उस वक्त की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक थीं। रीना की बदौलत मोहसिन ने भारतीय फिल्मों में एंट्री भी की, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके।

4. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम और अभिनेत्री सुष्मिता सेन के अफेयर के चर्चे भी खूब सुनाई दिए। दोनों की मुलाकात एक रियलिटी शो में हुई थी। लेकिन दोनों का रिश्ता कथित तौर पर 6 महीने में ही खत्म हो गया था। यह रिश्ता महज अफेयर तक ही सीमित रह गया।

3. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर

शोएब अख्तर का नाम भारतीय अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के साथ जुड़ चुका है। उस वक्त में दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं। शोएब अख्तर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि यदि सोनाली ने उनका प्रपोजल स्वीकार नहीं किया, तो वह उन्हें किडनैप कर लेंगे। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे महज मजाक बताया था।

Ad

2. पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक

पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक और बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के अफेयर की खबरें भी खूब चर्चा में रही थीं। 2013 में दोनों को दुबई में एक मार्केट में साथ में देखा गया। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगीं। दोनों की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर आई थीं। हालांकि, बाद में दोनों ने इसे अफवाह बताया था।

1. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और प्रधानमंत्री इमरान खान

इमरान खान और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जीनत अमान के अफेयर ने उन दिनों खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इमरान खान 1980 के दशक में भारत दौरे पर आए थे, जब उनकी मुलाकात जीनत अमान से हुई। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications