Hindi Cricket News - वसीम जाफर ने चुनी ऑलटाइम वनडे इलेवन, 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल 

cricket cover image
वसीम जाफर ने चुनी सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम
वसीम जाफर ने चुनी सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम
Ad

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपनी ऑलटाइम वनडे इलेवन का चयन किया है। उन्होंने अपनी टीम में 4 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है और महेंद्र सिंह धोनी इस टीम के कप्तान और विकेटकीपर होंगे। इसके अलावा 12वें खिलाड़ी के रूप में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को चुना है।

वसीम जाफर ने ट्वीट करते हुए अपनी टीम का ऐलान किया। उन्होंने सलामी बल्लेबाजों के तौर पर भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को चुना। तीसरे नंबर उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स को रखा है। चौथे नंबर पर भारत के मौजूदा कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को रखा है। 5वें स्थान पर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स को जगह दी है।

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस की ऑलटाइम आईपीएल इलेवन पर एक नजर

ऑलराउंडर के तौर पर वसीम जाफर ने बेन स्टोक्स, तो विकेटकीपर भारत के सफल कप्तानों में से महेंद्र सिंह धोनी को रखा है। धोनी इस टीम के कीपर होंगे। तीन तेज गेंदबाजों के तौर पर उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा और वेस्टइंडीज के जोएल गार्नर को रखा है। स्पिनर के तौर पर उन्होंने शेन वॉर्न/सक़लैन मुश्ताक रखा है।

हालांकि सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया को दो बार वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान रिकी पोटिंग को उनकी इलेवन में नहीं बल्कि 12वें खिलाड़ी के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है। जाफर की टीम ने सबसे ज्यादा भारत के 4 खिलाड़ियों को अपनी टीम में रखा है। इसके अलावा न्यूजीलैंड और श्रीलंका से कोई भी खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं है।

आपको बता दें कि जाफर ने इस साल ही मार्च में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया था। वो ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने हाल ही में अपनी ऑलटाइम आईपीएल इलेवन को भी चुना था।

वसीम जाफर की ऑलटाइम वनडे इलेवन

सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, सर विवियन रिचर्डस, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, बेन स्टोक्स, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), वसीम अकरम, जोएन गार्नर, ग्लेन मैक्ग्रा और शेन वॉर्न/सकलैन मुश्ताक। (रिकी पोंटिंग 12वें खिलाड़ी)

Quick Links

Edited by Mayank Mehta
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications