कोरोनावायरस की महामारी के बीच पूरे विश्व मे क्रिकेट की सीरीज या तो रद्द कर दी गई है या स्थगित कर दी गई है। ऐसे में क्रिकेटर्स घर पर अपना समय बिता रहे हैं। लेकिन, वो लगातार सोशल मीडिया के माध्मय से फैंस से जुड़े हुए हैं। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम खिलाड़ी वसीम जाफर ने भी सोशल मीडिया पर आस्क वसीम सेशन रखा। इसमें जब उनसे पूछा गया विराट की सचिन तो उन्होंने काफी मजेदार जवाब दिया।ट्विटर पर आस्क वसीम सेशन में यूजर प्रश्न पूछ रहे थे और वसीम उसका जवाब दे रहे थे। इसी बीच उनसे एक ऐसा प्रश्न पूछ लिया जिसका उन्होंने मजेदार जवाब दिया है । यूजर ने उनसे सचिन और कोहली के बीच किसी एक को चुनने को कहा जिसका जवाब उन्होंने एक मीम के रूप में दिया। देखें उनका जवाब।ये भी पढे़ें: वसीम जाफर ने चुनी अपनी ऑलटाइम IPL इलेवन, मुंबई इंडियंस के 4 खिलाड़ी शामिल On a serious note, different eras. Both are great in their era. https://t.co/WXpnlAFmlk pic.twitter.com/yPmx2u54kb— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) March 28, 2020इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने एक मीम पोस्ट किया जिसमें लिखा था दंगे करवाएंगे क्या आप। इस ट्वीट के साथ उन्होंने लिखा कि सीरियस होकर बताऊं तो दोनों अपने अपने समय के महान खिलाड़ी है।ट्विटर पर उनके इस जवाब को यूजर्स ने खूब पसंद किया। उनका यह जवाब वायरल होने लगा और यूजर्स ने इसे काफी मजेदार जवाब बताया।सचिन तेंदुलकर की बात करें तो वो इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाते हैं। वे वह टेस्ट और वनडे दोनों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और सौ शतक बनाने का अनूठा रिकार्ड भी उनके नाम है।वहीं, विराट कोहली जिन्हें इस समय का तेंदुलकर कहा जाता है उन्होंने भी लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और कई बड़ी पारी खेली है। उन्होंने तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और अभी भी उनके पास खेलने के लिए कई साल बाकी है। अभी भी वो खेल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।