भारत ( Indian Cricket Team) और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेला गया जिसमें मेजबानों को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच को देखने के लिए भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ पहुचे थे। जैसे ही धोनी को स्टेडियम में लगी बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया, पूरे स्टेडियम में धोनी-धोनी के नारे लगने लगे। बीसीसीआई (BCCI) ने इस वाकये का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची में खेला गया। रांची के इसी मैदान से धोनी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। सीरीज का पहला मुकाबला देखने के लिए धोनी और साक्षी साथ में स्टेडियम में आये थे। जब धोनी ने खुद को बड़ी स्क्रीन पर देखा तो वह फैंस के लिए अपना हाथ हिलाते हुए दिखे, जिसके बाद फैंस काफी खुश हो गए और सभी धोनी-धोनी का नारा लगाने लगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस वाकये का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,जब रांची के फैंस ने अपने अंदाज़ में किया एमएस धोनी का स्वागत।BCCI@BCCIMSD + Ranchi = 🤩When the Ranchi crowd welcomed the legendary @msdhoni in style #TeamIndia | #INDvNZ | @mastercardindia131132121MSD + Ranchi = 🤩When the Ranchi crowd welcomed the legendary @msdhoni in style 😃👌#TeamIndia | #INDvNZ | @mastercardindia https://t.co/40FoEDudSvन्यूजीलैंड ने भारत के विरुद्ध हासिल की शानदार जीतदोनों टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए, कीवियों ने डेवन कॉनवे (52) और डैरिल मिचेल (59*) के अर्धशतकों की बदौलत पूरे ओवर खेलने के बाद 176/6 का स्कोर खड़ा किया।जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। भारत ने महज 15 के स्कोर पर अपने तीन मुख्य बल्लेबाजों के विकेट खो दिए। यहाँ से सूर्यकुमार यादव (47) और हार्दिक पांड्या (21) ने पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई। वॉशिंगटन सुंदर ने 28 गेंदों 50 रनों की उम्दा पारी खेली लेकिन वह भारत की हार को नहीं टाल सके। पूरे ओवर खेलने के बाद टीम इंडिया नौ विकेट खोकर 155 रन ही बना पाई और कीवी टीम 21 रनों से मैच जीत गई।