Know About Isa Guha: क्रिकेट जगत में इस समय एक नाम बहुत ही ज्यादा सुनने को मिल रहा है, वह नाम है ईशा गुहा का। सोशल मीडिया पर हर जगह यह नाम छाया हुआ है। इसके पीछे की वजह भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह हैं। दरअसल ईशा गुहा ने भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की तारीफ में गलत शब्दों का प्रयोग कर लिया था। जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। ईशा गुहा ने नेशनल टेलीविजन पर अपनी गलती को स्वीकारते हुए भारतीय क्रिकेटर से माफी मांगी और अपनी बात का पक्ष भी रखा। आपको बताते हैं कौन हैं ईशा गुहा।कौन हैं ईशा गुहा?ईशा गुहा भारतीय मूल की हैं। उनके माता-पिता बंगाल से आते हैं। उनके पिता बरून गुहा और मां रोमा देब भारत में कोलकाता से थे। ईशा के माता- पिता 1970 में ब्रिटेन जाकर बस गए थे। ईशा गुहा की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने वायकॉम्ब हाई स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने लंदन से आगे की पढ़ाई पूरी की। लंदन में उन्होंने बायोकेमिस्ट्री और मॉलिक्यूलर बायोलॉजी और फिर न्यूरोसाइंस की पढ़ाई पूरी की।ईशा को बचपन से ही क्रिकेट में दिलचस्पी थी। वह अपने भाई के साथ क्रिकेट खेला करती थीं। ईशा ने इंग्लैंड में अपने भाई के साथ क्रिकेट की शुरुआत की और 13 साल की उम्र में डेवलपमेंट इंग्लैंड की टीम के लिए चुनी गई थीं। ईशा गुहा ने 17 साल की उम्र में इंग्लैंड के लिए भारत के खिलाफ 2002 में टेस्ट डेब्यू किया था। View this post on Instagram Instagram Postभारतीय रीति- रिवाज से रचाई थी शादीक्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ईसा कमेंट्री बॉक्स में नजर आती हैं। ईशा गुहा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2018 में अपने लंबे समय तक बॉयफ्रेंड रहे रिचर्ड थॉमस से शादी की। रिचर्ड ब्रिटिश म्यूजिशियन हैं। ईशा और रिचर्ड ने काफी यूनिक तरह से शादी की थी। ईशा भारतीय मूल की महिला हैं, तो उन्होंने यह शादी भारतीय रीति रिवाजों से की थी। उन्होंने साड़ी पहनी थी और 7 फेरे लिए थे। ईशा गुहा की सोशल मीडिया पोस्ट से साफ पता चलता है कि अब भारत की नागरिक भले नहीं हैं, लेकिन भारतीयता में विश्वास करती हैं। पूजा- पाठ में भी काफी भरोसा करती हैं।