विश्वकप जैसी बड़ी प्रतियोगिता में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतना हर क्रिकेटर का सपना होता है लेकिन यह खिताब टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ही दिया जाता है। इस खिताब को हासिल करने वाले खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, मिचेल स्टार्क, मार्टिन क्रो और बहुत से खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि आखिर वर्ल्डकप 2019 में कौन सा खिलाड़ी इस खिताब पर कब्जा जमाता है। हालांकि अभी तक टूर्नामेंट में ऐसे चार खिलाड़ी नजर आए हैं, जो इस खिताब पर कब्जा कर सकते हैं। जानिए कौन हैं वो चार खिलाड़ी-
आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)
![à¤à¤°à¥à¤¨ फिà¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/144b1-15608432765108-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/144b1-15608432765108-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/144b1-15608432765108-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/144b1-15608432765108-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/144b1-15608432765108-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/144b1-15608432765108-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/144b1-15608432765108-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/144b1-15608432765108-800.jpg 1920w)
मैच- 5, इनिंग- 5, रन- 343, उच्चतम स्कोर- 154
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच इस बार के विश्वकप में बेहतरीन लय में दिख रहे हैं और भारत के खिलाफ एकमात्र मुकाबला हारने के अलावा यह टीम अन्य सभी मैच जीती है। फिंच ने इस बार के विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रनों की शानदार पारी खेली, इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 153 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में आरोन फिंच भीमैन ऑफ द टूर्नामेंट खिताब पर अपना कब्जा जमा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : 7 मशहूर भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने अपने करियर में एक भी वर्ल्ड कप मैच नहीं खेला
रोहित शर्मा (भारत)
![रà¥à¤¹à¤¿à¤¤ शरà¥à¤®à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/5572f-15608433076715-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/5572f-15608433076715-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/5572f-15608433076715-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/5572f-15608433076715-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/5572f-15608433076715-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/5572f-15608433076715-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/5572f-15608433076715-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/5572f-15608433076715-800.jpg 1920w)
मैच- 3, इनिंग- 3, रन- 319, उच्चतम स्कोर- 140
भारतीय टीम ने अभी तक एक भी मैच हारा नहीं है। इसका पूरा श्रेय टीम के ओपनर बल्लेबाजों को जाता है। जिनमें शामिल रोहित शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया है। रोहित ने अभी तक टीम की ओर से खेले गए तीनों मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 122 रनों की शानदार पारी खेली, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 57 रन बनाए और पाकिस्तान के खिलाफ 140 रनों की आतिशी पारी खेली। ऐसे में रोहित शर्मा भी अपने इसी प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीत सकते हैं।
यह भी पढ़ें : वर्ल्डकप 2019 : युवराज सिंह ने रोहित शर्मा को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
जो रूट (इंग्लैंड)
![à¤à¥ रà¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/3830d-15608433455559-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/3830d-15608433455559-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/3830d-15608433455559-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/3830d-15608433455559-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/3830d-15608433455559-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/3830d-15608433455559-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/3830d-15608433455559-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/06/3830d-15608433455559-800.jpg 1920w)
मैच- 4, इनिंग- 4, रन- 279, उच्चतम स्कोर- 107, विकेट- 2
विश्वकप 2019 के मेजबान देश इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट भी इस बार कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक 2 महत्वपूर्ण विकेट लेने के साथ ही चार मैचों में 279 रन बना डाले हैं और आगे भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। रूट से आगे इसी प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने की उम्मीद की जा रही है।
इनके अलावा बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है, उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में 310 रन बनाने के साथ ही 5 विकेट भी लिए हैं। वह भी मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीत सकते हैं।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।