वर्ल्ड कप 2019:ENG vs IND मैच के बाद अंक तालिका, सबसे ज्यादा रन, विकेट और छक्के- अपडेटेड आंकड़े 

Ankit
इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हराया
इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हराया

रविवार को बर्मिंघम में इंग्लैंड और भारत के बीच इस विश्व कप का 38वां मैच खेला गया, जिसमे इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 337 रनों का स्कोर बनाया। इंग्लिश टीम से जॉनी बेयरस्टो ने 111 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम से मोहम्मद शमी ने 69 रन देकर 5 विकेट लिए।

जवाब में भारतीय टीम रोहित शर्मा(102रन) के शतक के बावजूद 306/5 रन ही बना सकी। जॉनी बेयरस्टो को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अंक तालिका

अंक तालिका
अंक तालिका

इंग्लैंड ने भारत को हराकर अपनी सेमीफाइनल की संभावनाओं को जीवित रखा है। यह इंग्लैंड की आठ मैचों में से पांचवीं जीत है। इस जीत के साथ इंग्लैंड अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई है। दूसरी तरफ भारतीय टीम 11 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया के 8 मैचों में 14 अंक हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है।

सर्वाधिक रन

सर्वाधिक रन
सर्वाधिक रन

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 102 रन बनाए। उनके नाम अब 6 मैचों में 440 रन हो गए हैं। रोहित अब सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में छठे स्थान पर हैं। विराट कोहली ने बर्मिंघम में 66 रनों की पारी खेली। कोहली इस सूची में 382 रनों के साथ 7वें स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर इस सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं।

सर्वाधिक विकेट

सर्वाधिक विकेट
सर्वाधिक विकेट

मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट झटके। उनके नाम अब 3 मैचों में 13 विकेट हो गए हैं और वह इस सूची में छठे स्थान पर आ गए हैं।

मिचेल स्टार्क 24 विकेटों के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। लोकी फर्ग्यूसन 17 विकेट लेकर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका ए टीम का ऐलान, एडेन मार्करम और टेम्बा बावुमा करेंगे कप्तानी

सर्वाधिक छक्के

सर्वाधिक छक्के
सर्वाधिक छक्के

जॉनी बेयरस्टो ने भारत के खिलाफ 6 छक्के लगाए। उनके नाम 8 मैचों में 10 छक्के हैं और वह इस सूची में तीसरे पायदान पर हैं।

इस सूची में शीर्ष पर इंग्लिश कप्तान इयोन मॉर्गन हैं। उनके नाम 8 मैचों में 22 छक्के हैं। उनके बाद दूसरे पायदान पर आरोन फिंच हैं, उनके नाम 18 छक्के हैं। गेल के नाम 10 छक्के हैं, वह इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Naveen Sharma