वर्ल्ड कप 2019: WI vs IND मैच के बाद अंक तालिका, सबसे ज्यादा रन, विकेट और छक्के- अपडेटेड आंकड़े 

Ankit
भारत ने वेस्टइंडीज को 125रनों से हराया
भारत ने वेस्टइंडीज को 125रनों से हराया

विश्व कप का 34वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर में खेला गया, जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एम एस धोनी और विराट कोहली के अर्द्धशतक से 268/7 का स्कोर बनाया। विराट कोहली ने भारत की ओर से सर्वाधिक 72 रन बनाए। लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज 143 रनों पर ही सिमट गई। विराट कोहली को उनकी अर्द्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Ad

अंक तालिका

अंक तालिका
अंक तालिका

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद भारत के 11 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गये हैं। दूसरी ओर वेस्टइंडीज 3 अंको के साथ आठवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 12 अंको के साथ शीर्ष पर बरकरार है।

Ad

सर्वाधिक रन

सर्वाधिक रन
सर्वाधिक रन

रोहित शर्मा ने मैनचेस्टर में 18 रन बनाए। उनके नाम अब 5 मैचों में 338 रन हैं और वह इस सूची में छठे स्थान पर हैं। दूसरी ओर विराट कोहली ने 72 रनो की पारी खेली। उनके नाम 5 मैचों में 316 रन हैं और वह इस सूची में नौवें स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर 500 रनों के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Ad

यह भी पढ़ें:क्रिस गेल ने किया संन्यास का ऐलान, भारत के खिलाफ खेलेंगे आखिरी सीरीज

सर्वाधिक विकेट

सर्वाधिक विकेट
सर्वाधिक विकेट

युजवेंद्र चहल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 विकेट लिए। वह 10 विकेटों के साथ इस सूची में नौवें स्थान पर हैं। स्टार्क के नाम 7 मैचों में 19 विकेट हैं और वह सूची में शीर्ष पर हैं। सूची में दूसरे पायदान पर जोफ्रा आर्चर हैं। उनके नाम 7 मैचों में 16 विकेट हैं।

Ad

सर्वाधिक छक्के

सर्वाधिक छक्के
सर्वाधिक छक्के

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 छक्का लगाया। वह अब 7 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 17 छक्के लगाए थे। उन्होंने 7 मैचों में 22 छक्के लगा लिए हैं। वह इस विश्व कप में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद आरोन फिंच ने 18 जबकि क्रिस गेल ने 10 छक्के लगाए हैं।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications