RCB ने रोका MI का विजय रथ, डायरेक्ट फाइनल में जाने का सपना टूटा; दिल्ली कैपिटल्स की हुई चांदी

आरसीबी की रोमांचक जीत (Photo Credit - @wplt20)
आरसीबी की रोमांचक जीत (Photo Credit - @wplt20)

RCB Beat Mumbai Indians : वुमेंस प्रीमियर लीग का 20वां मुकाबला स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 188 रन ही बना पाई। इसके साथ ही आरसीबी ने इस सीजन सफर का समापन जीत के साथ किया है। उनका इस सीजन यह आखिरी मुकाबला था। वहीं मुंबई इंडियंस को इस हार की वजह से बड़ा झटका जरूर लगा है। टीम का डायरेक्ट फाइनल में जाने का सपना टूट गया है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल में जगह बना ली है।

Ad

आरसीबी की बल्लेबाजों ने आखिरी मैच में मचाया कोहराम

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका यह निर्णय उतना सही नहीं साबित हुआ। आरसीबी की तरफ से कप्तान स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष और जॉर्जिया वारेहम ने काफी विस्फोटक बल्लेबाजी की। शब्बीनेनी मेघना ने 13 गेंद पर 26 रनों की धुआंधार पारी खेली। जबकि स्मृति मंधाना ने मात्र 37 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 53 रनों की शानदार पारी खेली।

एलिस पेरी ने अपने जबरदस्त फॉर्म को यहां पर भी बरकरार रखा। उन्होंने 38 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 49 रन बनाए। ऋचा घोष और जॉर्जिया वारेहम ने भी काफी तूफानी बल्लेबाजी की। ऋचा घोष ने 22 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए जबकि जॉर्जिया ने मात्र 10 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 31 रनों की पारी खेली।

नताली सीवर ब्रन्ट ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए नताली सीवर ब्रन्ट ने विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने मात्र 35 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 69 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला और इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। नताली सीवर ब्रन्ट ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वो वुमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में किसी एक सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications