WPL 2025 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, पहली बार चार शहरों में होगा टूर्नामेंट का आयोजन

Women
Women's Premier League - Delhi Capitals v Mumbai Indians - Source: Getty

WPL 2025 Schedule Announced: आईपीएल की तर्ज पर खेली जाने वाली वूमेंस प्रीमियर लीग को भी तमाम क्रिकेट फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। WPL के तीसरे सीजन का आयोजन IPL 2025 से पहले होना है। WPL के तीसरे सीजन का शेड्यूल सामने आ चुका है। इस बार ये टूर्नामेंट चार अलग-अलग शहरों में खेला जाना है और इसकी शुरुआत 14 फरवरी को डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगी।

पहली बार चार अलग-अलग शहरों में होगा WPL का आयोजन

बता दें कि WPL के इतिहास में ये पहला मौका है, जब ये मेगा इवेंट चार अलग-अलग शहरों में खेला जाएगा। इन शहरों में वडोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई का नाम शामिल है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला वडोदरा में होना है। WPL 2025 के पहले 6 मैच वडोदरा में खेले जाएंगे। इसके बाद अगले 8 मुकाबलों की मेजबानी बेंगलुरु को मिली है। लखनऊ में 4 मैचों का आयोजन होगा। वहीं, मुंबई को प्लेऑफ मैचों समेत कुल 4 मैचों की मेजबानी दी गई है। 14 फरवरी से शुरू होने वाले WPL के तीसरे सीजन का फाइनल मैच 15 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार ये सभी मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

WPL 2025 का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:

वडोदरा

14 फरवरी- गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

15 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

16 फरवरी- गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स

17 फरवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु

18 फरवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस

19 फरवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

बेंगलुरु

21 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

22 फरवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स

24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स

25 फरवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स

26 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स

27 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स

28 फरवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

01 मार्च- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स

लखनऊ

03 मार्च- यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स

06 मार्च- यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस

07 मार्च- गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

08 मार्च- यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

मुंबई

10 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स

11 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

13 मार्च- एलिमिनेटर

15 मार्च- फाइनल

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications