WPL 2024 के ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का हुआ ऐलान, कई प्रमुख खिलाड़ी होंगी हिस्सा  

WPL 2023 Auction
WPL 2023 Auction

WPL 2024 के लिए होने वाले ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का नाम सामने आ गया है। महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन 9 दिसंबर को मुंबई में होगा। सभी टीमों ने 19 अक्टूबर को पहले ही अपने द्वारा रिटेन की गई खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी थी और कई बड़े नामों को रिलीज भी किया था।

Ad

टूर्नामेंट में शामिल पांच फ्रेंचाइजी द्वारा कुल 60 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया था, जिसमें 21 विदेशी खिलाड़ी शामिल थीं। वहीं रिलीज होने वाली खिलाड़ियों की संख्या 29 रही थी।

WPL के आधिकारिक अकाउंट पर एक ट्वीट के माध्यम से ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का नाम सामने आया, जिससे यह पता चला कि 9 दिसंबर को मुंबई में खिलाड़ियों की खरीदने के लिए सभी पांच फ्रेंचाइजी के बीच होड़ देखने को मिलेगी।

Ad

ऑक्शन में शामिल होने वाली इन सभी पांच फ्रेंचाइजी में सबसे ज्यादा 5.95 करोड़ की धनराशि गुजरात जायंट्स के पास है, जिसने सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। वहीं सबसे कम धनराशि गत विजेता मुंबई इंडियंस के पास है। मुंबई ने चार खिलाड़ियों का रिलीज किया था और उनके पास 2.1 करोड़ की धनराशि है। अगर पर्स वैल्यू में बढ़ोत्तरी की जाती है, तो फिर धनराशि और ज्यादा हो सकती है।

पिछली बार ऑक्शन में भारत की स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा धनराशि हासिल की थी। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। वहीं विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया की एश्ली गार्डनर और इंग्लैंड की नताली सीवर को सबसे ज्यादा धनराशि मिली थी। इन दोनों को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ रूपए खर्च कर अपनी-अपनी टीम में शामिल किया था। देखना दिलचस्प होगा कि अगले महीने होने वाले ऑक्शन में कौन सी खिलाड़ी सबसे महंगी बिकती है।

WPL 2024 से पहले सभी टीमों द्वारा रिलीज की गईं खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस : धारा गुज्जर, हीदर ग्राहम, नीलम बिष्ट, सोनम यादव

दिल्ली कैपिटल्स : अपर्णा मंडल, जसिया अख्तर, तारा नॉरिस

यूपी वॉरियर्ज : देविका वैद्य, शबनीम इस्माइल, शिवली शिंदे, सिमरन शेख

गुजरात जायंट्स : एनाबेल सदरलैंड, अश्विनी कुमारी, जॉर्जिया वारेहम, हर्ली गाला, किम गर्थ, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, परुणिका सिसोदिया, सब्बिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, सुषमा वर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : डेन वान निकर्क, एरिन बर्न्स, कोमल ज़नज़ाद, मेगन शूट, पूनम खेमनार, प्रीति बोस, सहाना पवार

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications