IND vs ZIM: यशस्वी जायसवाल ने 1 गेंद पर जड़े 2 छक्के! टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास, हासिल की बड़ी उपलब्धि

Photo Courtesy : X/@SonySportsNetwk Snapshots
Photo Courtesy : X/@SonySportsNetwk Snapshots

Yashasvi Jaiswal hit 2 Sixes in 1 legal delivery: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे और टीम इंडिया के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शुरू हो चुका है। कप्तान सिकंदर रजा ने इस सीरीज में पहला टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों के सामने कप्तान रजा ने खुद पहला ओवर करने का निर्णय लिया लेकिन पहले ओवर की शुरुआत में उनको यह निर्णय भारी पड़ता नजर आया लेकिन ओवर खत्म होते-होते उन्होंने अपने इस फैसले को सही साबित भी कर दिया। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहले ओवर की शुरुआत में ही 2 लगातार छक्के जमा दिए लेकिन सिकंदर रजा ने उन्हें चौथी गेंद पर पवेलियन भेज दिया।

यशस्वी ने 1 गेंद पर जड़े 2 छक्के! T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

दरअसल, सिकंदर रजा ने पारी का पहला ओवर किया और पहली गेंद पर यशस्वी से छक्का खाया लेकिन यह गेंद उन्होंने नो बॉल डाल दी। भारत ने बिना लीगल गेंद खेले स्कोरबोर्ड पर 7 रन लगा दिए। अगली फ्री हिट गेंद पर यशस्वी ने फिर से छक्का जमाया लेकिन यह गेंद मान्य थी और इस तरह यशस्वी ने केवल 1 लीगल गेंद खेलते हुए 2 छक्के जमाये और टीम इंडिया ने भी 13 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। हालांकि सिकंदर रजा ने इसके बाद 2 डॉट गेंद के बाद यशस्वी जायसवाल को बोल्ड कर उन्हें पवेलियन भेज दिया।

बता दें कि टॉप 10 टीमों में यह दूसरा मौका रहा जब किसी टीम ने पहली लीगल गेंद पर 10 या उससे अधिक रन बनाये हों। इससे पहले यह कारनामा पाकिस्तान टीम के नाम रहा था श्रीलंका के दिलशान मधुशंका ने एक लीगल गेंद पर 10 रन दे डाले थे। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तानी गेंदबाज ने 1 गेंद पर 9 रन लुटाये थे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ यशस्वी जायसवाल का टी20 सीरीज में प्रदर्शन

यशस्वी जायसवाल टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे इसलिए वह जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो मुकाबले नहीं खेल पाए थे लेकिन अंतिम 3 मुकाबलों में उन्होंने शिरकत की यशस्वी ने इन 3 मैचों में 141 रन बनाये जिसमें 93 नाबाद रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ रही इसके अलावा उन्होंने अपने पहले और सीरीज के तीसरे मैच में 36 रन की अहम पारी खेली थी तो आज अंतिम मैच में उन्होंने दो छक्कों की मदद से केवल 12 रन बनाये

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications