Hindi Cricket News - 'महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने युवराज सिंह की पीठ में छूरा घोंपा'

Twenty20 International - India v Australia
Twenty20 International - India v Australia

युवराज सिंह को टीम से बाहर करने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उनके पता योगराज सिंह कई बार महेंद्र सिंह धोनी पर आरोप लगाते रहे हैं। इस बार उन्होंने विराट कोहली का नाम भी इसमें शामिल कर लिया। उन्होंने कहा कि धोनी और कोहली ने युवराज को सपोर्ट नहीं कर पीठ में छूरा घोंपने का काम किया। योगराज से पहले युवराज ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि धोनी और विराट कोहली ने उन्हें उतना सपोर्ट नहीं किया।

न्यूज 24 से बातचीत करते हुए योगराज सिंह ने कहा कि मैं रवि शास्त्री से हाल ही में मिला तो उनसे कहा कि टीम के बड़े खिलाड़ियों को सम्मानजनक विदाई मिलनी चाहिए। मैं चाहता हूँ कि रोहित, धोनी और विराट संन्यास लेंगे तब उन्हें अच्छी विदाई मिले क्योंकि उन्होंने क्रिकेट के लिए काफी किया है। उसकी (युवराज) पीठ में छूरा घोंपा गया है। योगराज ने यह भी कहा कि चयनकर्ताओं के अलावा धोनी और विराट ने भी युरव से विश्वासघात किया है।

यह भी पढ़ें: 3 बल्लेबाज जो अपनी पहली टेस्ट सीरीज में ही मैन ऑफ़ द सीरीज चुने गए

योगराज सिंह ने उस समय के चयनकर्ता शरणदीप सिंह के बारे में कहा कि कई मीटिंग में वे युवराज को ड्रॉप करने की बात कहते थे। कुछ लोग क्रिकेट का एबीसी भी नहीं जानते लेकिन चयनकर्ता बन जाते हैं। योगराज सिंह कई बार युवराज को टीम से बाहर करने के लिए धोनी को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। उन्हें जब भी इस मामले पर बोलने का मौका मिला है, उन्होंने अपनी बात रखी है।

युवराज सिंह ने भी हाल ही में कहा था कि धोनी और कोहली का कप्तान के रूप में मुझे उतना सपोर्ट नहीं मिला। उनका इशारा साफ़ था कि टीम में शामिल करने के लिए दोनों की तरफ से कोई ख़ास कोशिश नहीं हुई। युवी को सौरव गांगुली की कप्तानी में अच्छा समर्थन प्राप्त था।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications