अब आपको ये कहना बंद कर देना चाहिए कि ऋषभ पंत अगले एम एस धोनी हैं - गौतम गंभीर

Nitesh
एम एस धोनी और गौतम गंभीर
एम एस धोनी और गौतम गंभीर

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि ऋषभ पंत की तुलना पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी से नहीं करनी चाहिए। ऋषभ पंत के छक्के मारने की काबिलियत को देखते हुए उनकी तुलना धोनी से की जाने लगी थी लेकिन गंभीर के मुताबिक पंत की तुलना एम एस धोनी से करना सही नहीं है।

Ad

ऋषभ पंत ने अभी तक भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उन्हें लगातार मौके मिले हैं लेकिन वो उसका फायदा नहीं उठा पाए हैं। वहीं इस आईपीएल सीजन में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 109 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 285 रन ही बनाए हैं। गंभीर के मुताबिक ऋषभ पंत को अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए और एम एस धोनी की जगह लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा " पहली बात तो आपको ये कहना बंद करना होगा कि ऋषभ पंत अगले एम एस धोनी है। मीडिया को पंत की तुलना धोनी से नहीं करनी चाहिए। जितना ज्यादा मीडिया इस बारे में बात करता है पंत इसके बारे में उतना ही सोचते हैं। वो कभी भी एम एस धोनी नहीं हो सकते हैं, उन्हें ऋषभ पंत ही रहना होगा।"

ऋषभ पंत को अभी काफी सुधार करना है - गौतम गंभीर

ऋषभ पंत
ऋषभ पंत

गौतम गंभीर के मुताबिक जब एम एस धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था तब उनके पास कई तरह के शॉट थे और वो गेंद को काफी अच्छी तरह से स्ट्राइक करते थे। दूसरी तरफ ऋषभ पंत को अपनी बैटिंग पर काफी ज्यादा काम करने की जरुरत है। इसके अलावा उन्हें विकेटकीपिंग में भी सुधार करना चाहिए। गंभीर के मुताबिक पंत को धोनी के आस-पास भी आने के लिए काफी सुधार करने की जरुरत है।

उन्होंने कहा " जब एम एस धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था तब शायद उनके पास कई तरह के शॉट थे। ऋषभ पंत के केवल छक्के लगाने की काबिलियत से लोग उनकी तुलना धोनी से करने लगे थे। लेकिन अभी पंत को काफी सुधार की जरुरत है और खासकर विकेटकीपिंग में।"

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications