युवराज सिंह द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगाए गए सभी अर्धशतकों पर एक नजर 

cricket cover image

#) पांचवां अर्धशतक vs श्रीलंका, 12 दिसंबर 2009 (मोहाली, 25 गेंदों में 60* रन)

Ad
युवराज सिंह vs श्रीलंका
युवराज सिंह vs श्रीलंका

युवराज सिंह ने अपने 28वें जन्मदिन को काफी खास बनाया था। श्रीलंका के खिलाफ अपने ही होमग्राउंड में युवराज सिंह ने जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 206-7 का विशाल स्कोर खड़ा किया। युवी ने गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।

207 रनों का पीछा करते हुए 11वें ओवर में 108-2 के स्कोर पर युवी बल्लेबाजी करने आए। युवराज सिंह ने इसके बाद शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई। युवराज सिंह ने 25 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 60* रन बनाए। इसी की बदौलत भारत ने आखिरी ओवर में 6 विकेट रहते जीत हासिल की।

Quick Links

Edited by Mayank Mehta
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications