युवराज सिंह की बायोपिक पर जल्द शुरू होगा काम, पिता योगराज ने फिल्म के नाम का किया खुलासा

युवराज सिंह की जल्द आएगी बायोपिक (Photo Courtesy: X)
युवराज सिंह की जल्द आएगी बायोपिक (Photo Courtesy: X)

Yuvraj Singh Biopic: भारत के क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है। फैंस को भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बायोपिक के बाद अब सिक्सर किंग युवराज सिंह की बायोपिक देखने का मौका मिलने वाला है।

Ad

दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह की बायोपिक पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है। युवराज पर बनने वाली फिल्म के नाम की घोषणा उनके पिता योगराज सिंह द्वारा कर दी गई है।

युवराज सिंह पर जल्द बनेगी बायोपिक

पूर्व भारतीय खिलाड़ी के पिता योगराज सिंह ने हाल ही में मीडिय से बात करते हुए अपने बेटे पर बनने वाली फिल्म के नाम का खुलासा किया। योगराज सिंह ने बताया कि वह ‘द मैन ऑफ द लॉन्गेस्ट हावर’ नाम की फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म उनके और युवराज सिंह के संबंधों पर आधारित होगी। इसमें दोनों के संबंधों पर काफी जोर दिया जाएगा। योगराज ने बताया कि युवराज सिंह ने फिल्म का टाइटल तय कर दिया है और अब वे फाइनल ड्राफ्ट को मंजूरी देने का इंतजार कर रहे हैं।

Ad

युवराज सिंह पर बनने वाली फिल्म एक बाप और बेट की जोड़ी पर आधारित होगी। सिक्सर किंग ने पहले ही कहा था कि वह चाहते हैं कि उनकी बायोपिक में मुख्य किरदार की भूमिका बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर निभाते हुए नजर आए। युवराज के अनुसार रणबीर पर्दे पर उनकी भूमिका निभाने के लिए सबसे आदर्श अभिनेता होंगे। उनके रहने से फिल्म में काफी रोमांच आएगा। हालांकि युवराज सिंह की बायोपिक करते हुए रणबीर नजर आएंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है।

आपको बता दें कि युवराज सिंह से पहले भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बायोपिक बनी थी। धोनी की बायोपिक में मुख्य किरदार की भूमिका दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई थी। धोनी की बायोपिक फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई थी। उनकी फिल्म ने करोड़ों रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी। अब फैंस युवराज सिंह की बायोपिक को भी जल्द से जल्द देखना चाहते हैं। बता दें कि युवराज सिंह यूएसए और वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications