युवराज सिंह के बायोपिक की तैयारी शुरू, इस खास भूमिका में 'दंगल' गर्ल आएंगी नजर!

युवराज सिंह
युवराज सिंह की तस्वीर (photo credit: x.com/YuviWorld, instagram/fatimasanashaikh)

Indian Cricketer Yuvraj Singh Biopic: क्रिकेट जगत में कई क्रिकेटर्स की अभी तक बायोपिक बन चुकी है। फिलहाल इस वक्त भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक की खबरें जोरों पर हैं कि कौन युवी का किरदार निभाएगा, कौन युवी के परिवार या गर्लफ्रेंड का किरदार निभाएंगी। कई दिग्गज क्रिकेटर्स की बायोपिक के बाद अब सबके फेवरेट युवराज सिंह की बायोपिक भी बड़े पर्दे पर नजर आएगी।

Ad

फैंस इस फिल्म के लिए काफी उत्सुक हैं। वहीं इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस फिल्म में युवी की गर्लफ्रेंड के किरदार पर लगभग मुहर लग गई है। इसी कड़ी में आपको इस फिल्म और किरदार के बारे में बताते हैं।

दंगल गर्ल आ सकती हैं नजर

आपको बता दें कि युवराज सिंह की बायोपिक टी-सीरीज के बैनर तले बनने जा रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जानकारी है कि युवी की गर्लफ्रेंड के किरदार में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं मशहूर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख नजर आ सकती हैं।

Ad

इससे पहले ही फातिमा शेख कई बायोपिक में किरदार निभा चुकी हैं। फातिमा ने 'दंगल' , 'लूडो', 'अजीब दास्तां', और 'सैम बहादुर' जैसी बायॉपिक फिल्मों में काम किया है। फिल्म निर्माता टीम दंगल गर्ल फातिमा सना शेख को युवराज सिंह की बायोपिक में उनकी प्रेमिका के रोल के लिए विचार कर रही है। हालांकि एक्ट्रेस या प्रोड्यूसर्स की ओर से इस बारे में कोई बयान समाने नहीं आया है, लेकिन इसकी संभावना है क‍ि वह फि‍ल्म में एक अहम भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं।

युवराज सिंह का कौन करेगा रोल?

वहीं अभी तक फिल्म निर्माता ने इस बायोपिक में युवराज सिंह का किरदार निभाने के लिए वो किस अभिनेता को लेंगे, इसका ऐलान नहीं किया है। इस फिल्म का निर्देशन रवि भागचंदका करेंगे। फिलहाल इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर के बारें में काफी हद जानते हैं लेकिन इस बायोपिक से उन्हे क्रिकेटर के पूरे जीवन को जानने का मौका मिलेगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक बनी थी, जोकि सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में धोनी के किरदार में स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत ने किरदार निभाया था। फैंस ने सुशांत को धोनी के किरदार में काफी पसंद भी किया था। जाहिर है कि युवी की बायोपिक सुपरहिट साबित होगी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications