युवराज सिंह के जन्मदिन पर क्रिकेट जगत से आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

युवराज सिंह
युवराज सिंह

Ad

भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह को सिक्सर किंग के नाम से जाना जाता था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने लम्बे और ऊँचे छक्कों के लिए मशहूर रहे युवराज ने गेंदबाजों के लिए कई मौकों पर परेशानी खड़ी करने का काम किया। इस दौरान उन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ड ब्रॉड के एक ही ओवर में छह छक्के जड़ने का अद्भुत कारनामा भी किया था। युवराज सिंह के उन छक्कों से भरी पारी को आज भी याद किया जाता है। उन्होंने उस मैच में महज 12 गेंदों पर ही शतकीय पारी खेल दी थी। फैन्स के जेहन में वह पारी हमेशा याद रहती है।

इसके बाद 2011 में युवराज सिंह ने बेहतरीन ऑल राउंड प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को दो दशक से ज्यादा समय के बाद वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम योगदान दिया। कैंसर जैसी घातक बीमारी से जंग जीतकर आने के बाद भी युवराज सिंह का बल्ला चला। उन्होंने खेल के हर क्षण का अपने ही अंदाज में आनन्द लिया। आईपीएल में भी कई अलग-अलग टीमों की तरफ से खेलते हुए वह फैन्स के मनोरंजन का साधन बने रहे थे। बाएँ हाथ का यह खब्बू बल्लेबाज आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहा है। युवराज के जन्मदिन पर खेल जगत से आई प्रतिक्रियाओं से आपकी भी हम यहाँ रूबरू कराते हैं।

Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications