युवराज सिंह की सौतेली बहन हैं टेनिस प्लेयर, पिता ने की थी दो शादी; जानिए फैमिली बैकग्राउंड

योगराज सिंह
युवराज सिंह और उनके पिता की तस्वीर (photo credit: x.com/ImTanujSingh,ItzThanesh)

Yuvraj Singh family background: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। क्रिकेट हो या सोशल मीडिया, हर जगह योगराज के बयानों की चर्चा हो रही है। बता दें कि युवी के पिता ने अपने हालिया इंटरव्यू में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव पर जुबानी हमला बोला था। योगराज ने धोनी पर आरोप लगाया था कि उनकी की वजह से युवराज का करियर खत्म हो गया, जबकि वह अभी और खेल सकते थे। योगराज ने यह ही कहा कि वह धोनी को कभी माफ नहीं करेंगे, साथ ही उन्होंने अपने बेटे को भारत रत्न देने की मांग की थी।

Ad

योगराज सिंह अपने बेबाक मिजाज के लिए जाने जाते हैं, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं। इसी कड़ी में आपको योगराज सिंह की दूसरी शादी और उनके बच्चों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को बताएंगे।

तलाक के बाद युवराज सिंह ने अपनी मां को चुना

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम शबनम कौर है। युवराज सिंह और उनके भाई जोरावर सिंह योगराज की पहली पत्नी के बेटे हैं। हालांकि, शबनम और योगराज का रिश्ता काफी समय नहीं चल पाया। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में खटपट शुरू हो गई थी और आखिरी में योगराज ने शबनम से तलाक ले लिया था। तलाक के वक्त युवराज और जोरावर दोनों ही काफी छोटे थे, जिसकी वजह से तलाक के बाद युवराज ने अपनी मां शबनम को चुना। जहां युवराज सिंह ने क्रिकेट को करियर बनाया, वहीं जारोवर पेशे से आर्टिस्ट हैं। वह पंजाबी फिल्मों में भी एक्टिव हैं।

Ad

टेनिस प्लेयर हैं युवराज की सौतेली बहन

योगराज सिंह ने दूसरी शादी पंजाबी एक्ट्रेस सतवीर कौर से की। शादी के बाद योगराज और सतवीर काफी समय तक यूएस में रहे। योगराज के सतवीर कौर से एक बेटा और एक बेटी के रूप में दो बच्चे हैं। बेटे का नाम विक्टर सिंह और बेटी का नाम अमरजोत कौर है। युवराज के सौतेले भाई विक्टर भी पेशे से आर्टिस्ट हैं। वह जोरावर की तरह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। वहीं, युवराज की सौतेली बहन अमरजोत कौर टेनिस प्लेयर हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications