Five cricketer accused domestic violence: भारतीय क्रिकेटर्स के साथ-साथ उनके परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर अक्सर बातें होती रहती हैं। फैंस क्रिकेटर्स के साथ-साथ उनके परिवार को भी खूब स्टॉक करते हैं। हालांकि कई ऐसे क्रिकेटर्स हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद सीक्रेट रखना पसंद करते हैं। वहीं कुछ क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, जैसे युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या। इसी बीच हम आपको ऐसे पांच क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जिनके ऊपर घरेलू हिंसा जैसे आरोप लग चुके हैं। इस लिस्ट में एक क्रिकेटर को तो घरेलू हिंसा के मामले में सजा भी भुगतनी पड़ी थी, वहीं लिस्ट में एक क्रिकेटर वर्ल्ड कप विनर भी है। 5. विश्व कप विजेता युवराज सिंहसाल 2017 में युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। युवराज की भाभी का कहना था कि उनका परिवार उन्हें पैसों के लिए परेशान करता था। आपको बता दें कि युवराज भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक हैं, जिनकी नेटवर्थ 300 करोड़ के आसपास है। उन पर लगा यह आरोप बेबुनियाद साबित हुआ था।4. मोहम्मद शमीभारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पर्सनल लाइफ में जो कुछ भी हुआ वह जग जाहिर है। साल 2018 में शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां ने उन पर घरेलू हिंसा (मारपीट, देहज और रेप) का आरोप लगाया था। हालांकि हसीन जहां किसी भी आरोप को कोर्ट में सच साबित नहीं कर पाई थीं। View this post on Instagram Instagram Post3. पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबलीपूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर भी घरेलू हिंसा का आरोप लग चुका है। 2023 में उनकी दूसरी पत्नी एंड्रिया हेविट ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि यह मामला कुछ समय बाद खत्म हो गया था।2. माइकल स्लेटरऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी माइकल स्लेटर पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। स्लेटर को इस आरोप में सजा भी मिली थी। स्लेटर पत्नी से मारपीट के दोषी पाए गए थे।1. भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्राभारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा पर उनकी पत्नी गरिमा ने घरेलू हिंसा (दहेज और मारपीट) गंभीर आरोप लगाए। अमित मिश्रा और गरिमा की शादी 26 अप्रैल 2021 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई थी।