युवराज सिंह ने रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

IPL 2023: Eliminator - Lucknow Super Giants v Mumbai Indians
IPL 2023: Eliminator - Lucknow Super Giants v Mumbai Indians

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी से हटाए जाने को लेकर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि समय बीतने के साथ ही फ्रेंचाइजी युवा लीडर की तलाश करती हैं, ताकि भविष्य में उन्हें दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। हालांकि युवराज सिंह ने ये भी कहा कि एक्सपीरियंस के मायने काफी ज्यादा होते हैं और इसे कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है।

Ad

आईपीएल 2024 से पहले दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है, जिन्होंने इस सीजन से मुंबई की टीम में दोबारा वापसी की है। रोहित को कप्तानी से हटाए जाने को लेकर काफी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। खासकर फैंस इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं है और उन्होंने टीम मैनेजमेंट की जमकर आलोचना की है।

मुंबई इंडियंस लॉन्ग टर्म प्लानिंग कर रही है - युवराज सिंह

वहीं युवराज सिंह से जब ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने काफी नपा-तुला जवाब दिया है। युवराज सिंह ने कहा,

फ्रेंचाइज क्रिकेट में जैसे-जैसे आपकी उम्र ढलती जाती है, आपके लिए मुश्किलें बढ़ती जाती है। हर एक फ्रेंचाइजी युवा क्रिकेटर को प्रमोट करना चाहती है, जिनके ऊपर उन्होंने काफी निवेश किया है। ये एक तरह से सही भी है। मुझे भी इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ा था। हालांकि किसी खिलाड़ी के अनुभव को आप रिप्लेस नहीं कर सकते हैं। रोहित शर्मा के पास काफी एक्सपीरियंस है और उन्होंने अपने आपको साबित भी किया है लेकिन एक फ्रेंचाइजी को लॉन्ग-टर्म की प्लानिंग भी करनी होती है।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने 11 सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी की और 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। उन्हें 2013 में मिड-सीजन के दौरान टीम का कप्तान बनाया गया था और इसके बाद से रोहित शर्मा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications