युवराज सिंह-हेजल कीच की उम्र में है काफी अंतर, शादी के लिए यूवी को 3 साल तक बेलने पड़े थे पापड़

Sneha
Yuvraj Singh & Hazel Keech
Yuvraj Singh & Hazel Keech Photo

Yuvraj Singh & Hazel Keech: पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युवराज सिंह सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। युवराज ने भारत को दो-दो वर्ल्ड कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उनका जन्म 12 दिसंबर 1981 को हुआ था। सबसे खास बात है यह कि उन्होंने अपना डेब्यू महज 19 साल की उम्र में कर लिया था। युवराज (Yuvraj Singh) ने 30 नवंबर 2016 को हेजल कीच (Hazel Keech) से शादी की थी। उनकी वाइफ एक ब्रिटिश मॉडल हैं। भारतीय न होने के बाद भी हेजल और युवराज की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी। आइए हम अपने इस लेख में आपके इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

Ad

भारत की नहीं है युवराज सिंह की बीवी

Ad

क्रिकेट के सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह की पत्नी भारत की नहीं है। युवराज की पत्नी हेजल का जन्म 28 फरवरी 1987 को इंग्लैंड में हुआ। हेजल एक मॉडल हैं और उन्होंने अपने एक्टिंग करियर का सफर एसेक्स से की थी, उस वक्त वह महज 3 साल की थी। उन्होंने बाद में अपने करियर को बॉलीवुड में भी जारी रखा। हेजल की पढ़ाई लंदन के बील हाई स्कूल से हुई है जहां उन्होंने कई तरह के डांस सीखे हैं, जैसे की इंडियन क्लासिक और ब्रिटिश क्लासिक, हेजल को स्कूल के वक्त से ही डांस का काफी शौक था और यही आगे उनका करियर बना।

3 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद की शादी

3 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद युवराज और हेजल ने 2015 में सगाई और 2016 में शादी की थी। दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से हुई थी। अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड करने वाले युवराज सिंह और उनकी पत्नी के बीच उम्र में काफी सालों का अंतर है। आपको बता दें कि इन दोनों कपल की उम्र में 1 या 2 नहीं, बल्कि पुरे 6 सालों का अंतर है। जहां हेजल का जन्म 28 फरवरी 1987 को हुआ, तो वहीं युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को हुआ था।

दो बच्चों के माता-पिता हैं कपल

युवराज ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था की हेजल उन्हें 3 साल तक डेट करने के बाद शादी के लिए त्यार हुई थी। हेजल मशहूर ब्रिटिश डांस शो मिस मार्पल की विनर भी हैं। शादी के 6 सालों बाद कपल को माता-पिता बनने का सुख मिला। युवराज और हेजल दो बच्चों के माता-पिता हैं. उनके बेटे के नाम ओरियन है और बेटी को नाम औरा है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications