'अब मुझसे नहीं हो रहा,' आरजे महवश को सताई अपने खास शख्स की याद; इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया स्पेशल वीडियो 

आरजे महवश
आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी (photo credit: instagram/rj.mahvash)

RJ Mahvash Instagram Story Missing Special Person: भारतीय क्रिकेट टीम और पंजाब किंग्स के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल अपने खेल के साथ-साथ अपनी लव लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को लेकर खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आरजे महवश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं।

Ad

आरजे महवश पिछले दिनों से जो भी पोस्ट शेयर करती हैं, फैंस उसे युजवेंद्र चहल से ही जोड़कर देखते हैं। इस समय युजवेंद्र आईपीएल में व्यस्त हैं। इस बीच आरजे महवश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह अपने खास शख्स को याद करती हुई नजर आ रही हैं। आपको दिखाते हैं आरजे महवश की यह इंस्टा स्टोरी।

आरजे महवश ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया स्पेशल वीडियो

आरजे महवश का नाम जब से युजवेंद्र चहल जुड़ा है, वो लाइमलाइट में बनी हुई हैं। फैंस भी उन्हें खूब स्टॉक करते हैं, इसी बीच आरजे महवश ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, यह काफी इमोशनल स्टोरी है और दो कपल के बीच की कहानी है। शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की काफी परेशान होती है तो उसका पार्टनर तुरंत अपने शहर से उसके शहर आ जाता है और उसे मेंटली सपोर्ट देता है।

Ad

इस स्टोरी से ऐसा लग रहा है जैसे महवश इशारों-इशारों में अपनी फीलिंग्स बयां कर रही हों, क्योंकि इन दिनों चहल भी उनसे दूर आईपीएल में व्यस्त हैं। इसी वजह से शायद दोनों का मिलना नहीं हो पा रहा है।

आरजे महवश की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/rj.mahvash)
आरजे महवश की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/rj.mahvash)

फैंस का ऐसा मानना है कि चहल और महवश एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन ये दोनों एक दूसरे को अपना बेस्टफ्रेंड बताते हैं। वहीं महवश और चहल दोनों की पोस्ट पर एक दूसरे से जुड़े कमेंट खूब देखने को मिलते हैं। फैंस भी चाहते हैं कि चहल, महवश से शादी कर अपना घर बसा लें। वहीं युजवेंद्र की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा की बात करें तो फिलहाल उनका कोई अफेयर सुनने में नहीं आया है, तलाक के बाद से अपने काम में व्यस्त हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications