धनश्री वर्मा ने खास शख्स को किया बर्थडे विश, युजवेंद्र चहल की पत्नी से क्या है नाता; जानें पूरी डिटेल्स

धनश्री वर्मा
धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल और आदित्य भंसाली की तस्वीर (photo credit: instagram/yuzi_chahal23 and dhanashree9)

Dhanashree Verma new instagram story: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। धनश्री पेशे से कोरियोग्राफर हैं तो वह डांस संबंधित वीडियो अक्सर पोस्ट करती रहती हैं। फैंस उन्हें खूब लाइक भी करते हैं। धनश्री के फोटो और वीडियो अपलोड करते ही फैंस कमेंट्स की लाइन लगा देते हैं। वहीं, भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भी कम नहीं हैं। वह अपने मजाकिया अंदाज की वजह से फैंस के फेवरेट हैं और इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।

Ad

इस बीच धनश्री ने एक खास शख्स के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। स्टोरी में उन्होंने उसे बर्थडे विश किया है। आप सोच रहे होंगे कि कोई बॉलीवुड एक्टर होगा लेकिन ये कोई अभिनेता नहीं बल्कि वीडियो क्रिएटर है। आपको बताते हैं कि कौन है वो खास शख्स।

धनश्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया बर्थडे विश

धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य भंसाली की तस्वीर लगाकर बर्थडे विश करते हुए लिखा कि आप बहुत टैलेंटड और मेहनती शख्स हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो, जब धनश्री इंस्टाग्राम पर कुछ शेयर ना करती हों। वह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। जाहिर है कि वह अपने फैंस की फेवरेट हैं।

कौन हैं आदित्य भंसाली?

आदित्य भंसाली वीडियो क्रिएटर हैं। वह डांस, ट्रेवल और इवेंट के वीडियो शूट करते हैं। आदित्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अपने डांस के शूट किए हुए वीडियो अक्सर अपलोड करते रहते हैं। वह ट्रेवल, इवेंट और ब्रांड के भी वीडियो शेयर करते रहते हैं।

धनश्री वर्मा ने किया बर्थडे विश (photo credit: instagram/dhanashree9)
धनश्री वर्मा ने किया बर्थडे विश (photo credit: instagram/dhanashree9)

धनश्री की तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार

अभी हाल ही में धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं और सभी लुक में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। धनश्री जब भी एथनिक वियर में तस्वीर लगाती हैं तो फैंस ये डिमांड जरूर कर देते हैं कि आप एथनिक पहना करों, उसमें आप बहुत सुंदर लगती हो।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications