‘ये जडेजा को रिप्लेस करेंगे..’, भारत की हार के बाद वाशिंगटन सुंदर पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर लगाई क्लास

फैंस ने वाशिंगटन सुंदर को किया ट्रोल (Photo Courtesy: Sony liv app snapshots)
फैंस ने वाशिंगटन सुंदर को किया ट्रोल (Photo Courtesy: Sony liv app snapshots)

Fans Troll Washington Sundar: भारतीय टीम (Indian Cricket Team) का जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज काफी खराब रहा। भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए पहले मुकाबले में 13 रन से करारी शिकस्त मिली। भारतीय टीम की बल्लेबाजी मुकाबले में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। भारत की युवा ब्रिगेड जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। टीम जिम्बाब्वे द्वारा दिए गए 116 रन का भी पीछा नहीं कर सकी।

Ad

भारत को मिली हार में एक सबसे बड़ा कारण वाशिंगटन सुंदर की धीमी बल्लेबाजी रही। वाशिंगटन सुंदर मैच में आखिरी ओवर तक क्रीज पर बने रहे। उनके पास भारत को जीत दिलाने और हीरो बनने का सुनहरा मौका था लेकिन उनके बल्ले से बड़े शॉट नहीं निकल पाए और भारतीय टीम मुकाबला हार गई। वाशिंगटन सुंदर ने अंत के ओवर में स्ट्राइक भी अपने पास रखा और रन भी नहीं बनाया। सुंदर ने मैच में 34 गेंद पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 27 रन बनाए। भारत को मिली हार के बाद फैंस वाशिंगटन सुंदर पर बुरी तरह से भड़क गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने वाशिंगटन सुंदर को बुरी तरह से ट्रोल किया है।

फैंस ने वाशिंगटन सुंदर की खराब बल्लेबाजी के बाद लगाई क्लास

Ad

(वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी और रन नहीं बना सकते और इन्हें रविंद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है।)

Ad

(वाशिंगटन सुंदर आखिरी के दो ओवर में और भी अच्छा कर सकते थे।)

Ad

(मुबारक हो वाशिंगटन सुंदर भारत को क्या शानदार ऑल राउंडर मिला है।)

Ad

(तो टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस को खिताब जीतने के तुरंत बाद पहली हार मिली। वाशिंगटन सुंदर ने धोनी की तरह खेला।)

Ad

(कोई जाकर सिखाओ वाशिंगटन सुंदर को की हीट कैसे करते हैं।)

Ad

(ये वाशिंगटन सुंदर को क्या हो गया सिंगल भी नहीं ले रहा था और मार भी नहीं पाया। इससे अच्छआ तो आवेश मार रहा था।)

Ad

(मुझे वाशिंगटन सुंदर की कॉन्फिडेंस काफी पसंद आई।भारत को 25 गेंद पर 3 रन की जरूरत थी। उन्होंने 20 गेंद खेली और 12 रन बनाए। वह बिल्कुल 10 डिग्री बल्लेबाज लग रहे थे।)

(वाशिंगटन सुंदर ने आपको किस क्रिकेटर की याद दिलाई।)

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications