आरती सिंह का वीडियो देख फैंस हुए खुश, बोले आने वाला है नन्हा मेहमान?

aarti singh
आरती सिंह का वीडियो देख फैंस हुए खुश

Aarti Singh Viral Video: एक्टर गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने अभी हाल में ही बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी रचाई है। शादी के बाद से आरती सिंह लगातार सुर्खियां बटोर रही है। कभी अपनी ड्रेस की वजह से तो कभी हनीमून और अपनी वीडियो की वजह से। 25 अप्रैल 2024 में दोनों ने अपने परिवार और ख़ास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। सभी ने आरती की शादी को काफी एंजाय किया था। वहीं शादी में आरती के मामा गोविंदा भी पुरानी सारी बातों को भूलकर शादी में शामिल हुए थे। शादी में बॉलीवुड के तमाम सितारे भी शामिल हुए थे। आरती अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही है। ऐसे में आरती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरती प्रेग्नेंट नजर आ रही है।

वीडियो देख फैंस दे रहे रिएक्शन

आरती सिंह का ग्रीन ड्रेस में वीडियो बहुत तेजी वायरल हो रहा है। आरती के फैंस कयास लगा रहे है कि वह प्रेग्नेंट है। फैंस कह रहे है आरती के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। आरती के फैंस ने कमेंटकर कहा कि "क्या आप प्रेग्नेंट है?"। वहीं कुछ फैंस आरती को अपना ध्यान रखने की हिदायत तक दे रहे है कि प्रेग्नेंसी में अपना अच्छा से ख्याल रखे। आपको बता दें कि आरती सिंह ने किसी प्रकार की प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। वह प्रेग्नेंट है या नहीं यह बात तो आरती ही बता पाएंगी।

कुछ समय पहले किया था वीडियो शेयर

शादी के बाद आरती सिंह से हनीमून का वीडियो शेयर किया था। जिसमे उन्हे देश ही नहीं विदेशो तक के फैंस का खूब प्यार मिला। कुछ समय पहले आरती सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पति के साथ कश्मीर की वादियो में हाथों में हाथ थामे चल रही थीं। दोनों के रोमांटिक पलों की झलक देखकर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। वीडियो के कैप्शन में आरती ने लिखा था कि,

“पहला हॉलीडे बेहद खूबसूरत था। मै बहुत खुश थी। एक बच्चे की तरह खुश थी.. कश्मीर बहुत सुंदर है और जिसके साथ मै आई हूं, उसकी वजह से यह और भी सुंदर लग रहा है।

इस पर उनकी भाभी कश्मीरा शाह ने हार्ट इमोजी शेयर किया तह। वहीं फैंस ने भी एक्ट्रेस की नई जिंदगी की बधाई दी थी।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications