Bigg Boss OTT 3: शिवानी और पॉलोमी के बीच हुए घमासान पर क्या होगा होस्ट अनिल कपूर का रिएक्शन.. 

Anil Kapoor
image credit: जिओ सिनेमा प्लेटफार्म एक्स, अनिल कपूर (instagram)

Anil Kapoor's reaction on Shivani and Paulomi: बिग बॉस में जिस तरह घरवालों के बीच रिश्ते बिखरते नजर आ रहे हैं, उसका असर अब एविक्शन राउंड के नॉमिनेशन से लेकर वीकेंड का वार तक दिखाई देगा। हाल ही में शिवानी और पौलोमी के बीच जो कुछ हुआ, उसके बाद आज वीकेंड का वार में क्या होगा? होस्ट अनिल कपूर का क्या रिएक्शन होगा, इसका आज पता चलेगा।

शिवानी और पौलोमी के बीच क्या हुआ था?

बिग बॉस के घर में विशिंग वेल टास्क चल रहा था, जहां कंटेस्टेंट्स को विशिंग वेल से मन्नत मांगनी थी। जैसे ही आवाज बजती, सभी कंटेस्टेंट्स उस कमरे की ओर भागते। कुछ घरवालों को छोड़कर सभी इस टास्क में लगे हुए थे। शिवानी और पौलोमी भी इस टास्क को लेकर उत्साहित थीं, लेकिन जैसे ही आवाज हुई, दोनों ने दौड़ लगा दी। इसी दौरान, दोनों टकरा गईं, जिससे उन्हें चोटें आईं।

शिवानी ने जानबूझकर पॉलोमी को धक्का दिया था, ऐसा घरवालों और पॉलोमी को लगता है। इस बात को लेकर घर में विवाद हो रहा है। शिवानी और घरवालों के बीच इस घटना के बाद से तनाव इतना बढ़ गया है कि शिवानी अब किसी से ढंग से बात नहीं करना चाहतीं और न ही समस्याओं को समझने के लिए तैयार हैं। अब देखना होगा कि शिवानी का यह व्यवहार उनके लिए कैसा साबित होगा—क्या उन्हें घर से बाहर जाना पड़ेगा या वह इस हफ्ते के भी एविक्शन राउंड से बच जाएंगी।

इस हफ्ते की एविक्शन राउंड की लिस्ट में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स हैं शामिल

1. शिवानी:

पिछली बार भी एविक्शन राउंड के लिए नॉमिनेटेड थीं, और उनके सामने थे बॉक्सर नीरज गोयता, अब एक बार फिर शिवानी एविक्शन के घेरे में आ चुकी है।

2. पायल मालिक:

पायल मालिक, अरमान मालिक की पहली पत्नी हैं। वे इस हफ्ते एविक्शन लिस्ट में आ चुकी हैं।

3. साईं केतन:

साईं केतन एक अभिनेता हैं जो इस बार एविक्शन राउंड का हिस्सा बन चुकें हैं।

4. सना सुल्तान:

सना सुल्तान का नाम इस हफ्ते की एविक्शन लिस्ट में शामिल है।

5. दीपक चौरासिया:

पत्रकार दीपक चौरासिया इनका भी नाम इस हफ्ते की एविक्शन लिस्ट में शामिल है।

6. अरमान मालिक:

अरमान मालिक घर में अक्सर ही सभी के साथ झगड़े करते हैं। इनका भी नाम इस हफ्ते की एविक्शन लिस्ट में है।

7. लव कटारिया:

लव भी इस बार की एविक्शन लिस्ट में नॉमिनेट हुए हैं।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications