शत्रुघन से खेसारी लाल बने बिजनेसमैन, संघर्षों से भरा जीवन कभी लगाते थे लिट्टी- चोखा का ठेला

khersari lal yadav
शत्रुघन से खेसारी लाल बने बिजनेसमैन

Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav Open Studio In Mumbai: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के फैंस के लिए खुशखबरी है। जी हां आपको बता दें कि हाल ही में खेसारी ने मुंबई में अपना एक स्टूडियो खोला था। खुशी की बात यह है कि उन्होंने अपने नए स्टूडियो में फिल्म 'राजाराम' की डबिंग भी शुरू कर दी है। खेसारी लाल के स्टूडियो की ओपनिंग में कई भोजपुरी दिग्गज स्टार भी शामिल हुए थे। धूमधाम से स्टूडियो की ओपनिंग की गई थी। खेसारी लाल का एक्टर बनने का सफर आसान नहीं था। शुरू से उनका जीवन संघर्षों से भरा था।

आज इस मुकाम को पाने के लिए एक्टर ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष झेला है। उनका बचपन काफी गरीबी में बीता जब खेसारी लाल छोटे थे तो उनके पिता चना बेचकर घर का खर्च चलाते थे। वहीं, जब खेसारी बड़े हुए तो उन्होंने पिता का हाथ बटाना शुरू किया। पिता के साथ भैंस का दूध बेचना शुरू कर दिया था। खेसारी लाल गायिकी में काफी शौक था। इसके लिए उन्होंने फौज की नौकरी छोड़ दी थी। खुद का सपना पूरा करने और पैसे की किल्लत की वजह से खेसारी लाल ने दिल्ली आकर लिट्टी-चोखा का ठेला लगाया। जैसे- तैसे पैसे इक्ट्ठाकर उन्होंने अपनी पहली कैसेट बनाई थी। जो कि काफी हिट हुई। हिट होने के बाद इस भोजपुरी स्टार ने कभी पलटकर नहीं देखा।

आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले खेसारी का नाम शत्रुघन था, जिसे उन्होंने बाद में बदलकर खेसारी कर दिया था। खेसारी अपने इस नाम से आज इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव इन दिनों फिल्म ‘रंग दे बसंती’ को लेकर चर्चा में हैं। खेसारी की कोई भी फिल्म हो या फिर गाना रिलीज़ होते ही वो इंटरनेट पर छा जाता है। फैंस भी उन पर खूब प्यार लुटाते है। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है।

खेसारी लाल यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एक महीने में तीन से चार स्टेज शोज कर लेते हैं। खेसारी लाल एक शो के लिए 10 लाख रुपए फीस लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर एक फिल्म के लिए 50-60 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications