36 साल की हिना खान हैं करोड़ों की मालकिन, हर महीने कमाती हैं मोटी रकम, नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश

Sneha
Hina Khan Net Worth
हिना खान की नेटवर्थ आज करोड़ों में है

Hina Khan Net Worth: हाल ही में जनता तब हैरान रह गई, जब मशहूर अदाकारा हिना खान ने इस बात का खुलासा किया कि वो ब्रेस्ट कैंसर के स्टेज 3 से गुजर रही हैं। इस बात ने सभी को चौंका दिया और ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। हालांकि अभिनेत्री ने कहा कि वो इसके लिए पूरी तरह से तैयार है और उनके मन में कोई भी डर नहीं है। हिना खान आज एक ऐसा चेहरा बन चुकी हैं जिसे किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अपनी खूबसूरती और अदा के लिए जानी जाने वाली हिना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। हिना खान टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में शामिल हैं। उनकी नेटवर्थ आज करोड़ों में है।

हिना खान के पॉपुलर शोज

हिना आज घर-घर में अक्षरा के नाम से जानी जाती हैं। टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिनेत्री ने अपना ऐसा जलवा दिखाया था कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। भले ही हिना खान को फेम इस शो से मिली हो। लेकिन इसके अलावा भी वह कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री 'कसौटी जिंदगी की 2', रियलिटी शो 'बिग बॉस' और एकता कपूर के मशहूर शो 'नागिन' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा हिना कई गानों में भी काम कर चुकी हैं।

हिना खान की नेट वर्थ

हिना की नेटवर्थ आज करोड़ों में है। अभिनेत्री की नेट वर्थ लगभग 52 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह हर महीने 35 लाख रुपए के आसपास कमाती हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिनेत्री अक्षरा का किरदार निभाने के लिए एक एपिसोड का डेढ़ से 2 लाख रुपए चार्ज करती थी। इसके अलावा उनकी सोशल मीडिया और ब्रांड प्रमोशन के जरिए भी कमाई होती है। बता दें कि हिना टीवी की सबसे महंगी हीरोइन्स की लिस्ट में शामिल है।

पर्सनल और करियर लाइफ

हिना खान का जन्म 1987 में कश्मीर में हुआ था। 36 साल की एक्ट्रेस ने गुड़गांव से MBA तक की पढ़ाई की है। शायद ही कुछ लोग जानते होंगे कि हिना ने साल 2008 में 'इंडियन आइडल' के लिए ऑडिशन भी दिया था। हालांकि टॉप 30 से वह आउट हो गई।

इसके अलावा अभिनेत्री ने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए ऑडिशन दिया था और उन्हें रोल मिल गया। उनके बॉयफ्रेंड का नाम रॉकी जायसवाल है जिसे सालों डेट कर रही हैं। लेकिन फिलहाल शादी के लिए उनका कोई प्लान नहीं है।

Quick Links

Edited by Sneha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications