बिग बॉस OTT 3 में वड़ा पाव गर्ल ने जाते ही उठाया हथौड़ा बोली...” जब रक्षक ही बन जाए भक्षक...”!

In Bigg Boss OTT 3, the Vada Pav girl picked up the hammer
बिग बॉस OTT 3 में वड़ा पाव गर्ल ने जाते ही उठाया हथौड़ा

In Bigg Boss OTT 3, the Vada Pav girl picked up the hammer: दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल “चन्द्रिका दीक्षित” इतनी मशहूर हो चुकीं हैं की इनको खुद बिग बॉस ने इस साल के OTT सीजन 3 में अपने घर में जगह दी है। आज शाम जिओ सनेमा पर बिग बॉस OTT S3 का ग्रैंड प्रीमियर आपको देखने को मिलेगा जिसमें चन्द्रिका सहित अन्य पार्टिसिपेंट्स भी नज़र आएंगे। पर इस ग्रैंड प्रीमियर की एक क्लिप वायरल हो रही है जहाँ आप चन्द्रिका यानी वडा पाव गर्ल के हाथ में एक बड़ा सा हथौड़ा देख सकते हैं।

चन्द्रिका क्या कर रही है बिग बॉस OTT S3 के सेट पर इस बड़े से हथौड़े के साथ?

आज 21 जून है, यानी वो दिन जिसका इंतज़ार बिग बॉस के फैंस एक लम्बे अरसे से कर रहे थे। आज से हर रात 9 बजे आप “बिग बॉस OTT S3” इस शो को जिओ सनेमा पर हर रोज़ एन्जॉय कर पाएंगे। जिओ सिनेमा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक प्रोमो में वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित से अनिल कपूर से बात करते हुए देखे जा रहे हैं। इस क्लिप में अनिल कपूर उनका शो पर स्वागत करते हैं और कहते हैं कि

“आपकी जिंदगी में बहुत उथल-पुथल है, आप पर कई तरह के इलज़ाम लगे हैं!”

इस बात पर चन्द्रिका जवाब देती है “हाँ”!

youtube-cover

अनिल कहते हैं, की आप पर इलज़ाम है की आप पैसे देकर व्लॉगर्स से वीडियो बनवाती हैं, इस पर चंद्रिका कहती हैं,

“हराम की कमाई नहीं आ रही है मेरे पास..”

आगे अनिल कपूर कहते हैं, खुद को सही प्रूफ करने के लिए लोगों के साथ किया आपने मिस बिहेव, जिस पर वड़ा पाव गर्ल कहती हैं,

“जब रक्षक ही भक्षक बन जायेंगे तो क्या करेंगे सर..?”

इस दौरान उन्हें हथौड़ों से कुछ क्यूबिकल शीशे फोड़ते हुए देखा जा सकता है। आपको बता दें, बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जिओ सिनेमा पर अज रात 9 बजे से स्ट्रीम होने वाला है, जिसे देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं साथ ही लोगों में सोशल मीडिया से लेकर शहर-शहर अपने कंटेस्टेंट को देखने का उत्साह बढ़ गया है।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications