इस फेमस एक्ट्रेस के नाम पर किसानों ने लगाए 500 पौधे, फाउंडेशन ने पोस्ट कर लिखा - 'जैसा कि हमने वादा..'

Sneha
Sargun Mehta
सरगुन के पति रवि दुबे ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो साझा किया है जिसने सब का दिल छू लिया है

Sargun Mehta: सरगुन मेहता को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं। टीवी सीरिअल से अपनी यात्रा शुरू करने वाली अभिनेत्री आज पंजाबी सिनेमा में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। उनके अभिनय के लिए लोग उन्हें खूब प्यार करते हैं। हाल ही में सरगुन के पति रवि दुबे ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो साझा किया है जिसने सब का दिल छू लिया है। चलिए हम आपको बताते हैं इस वीडियो में आखिर क्या है ऐसा खास।

सरगुन का सम्मान करते हैं किसान

रवि दुबे ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें किसानों ने उनकी पत्नी सरगुन के नाम पर 500 पौधे लगाए हैं। ये नेक काम अभिनेत्री के लिए सम्मान की बात है। पंजाबियों का सरगुन के नाम पर इतना बड़ा काम करना, सरगुन के प्रति उनके प्यार को ज़ाहिर करता है। दरअसल वे इस वीडियो पर अभिनेत्री का कॉमेंट चाहते थे और सरगुन ने उस वीडियो पर कॉमेंट किया भी है। ये वीडियो रिलायंस फाउंडेशन द्वारा साझा किया गया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि"उनके द्वारा किया गया ये काम सरगुन के प्रति उनका सम्मान दर्शाता है। वे हमेशा से सरगुन को पसंद करते आए हैं और पंजाबी इंडस्ट्री में उनके काम के साथ-साथ वे असल जिंदगी में भी सरगुन को प्यार करते हैैं । इन पौधों को पंजाब के फतेहगढ साहिब जिले के हरना गांव में लगाया गया है।

सरगुन का अभिनय सफर

आपको बता दें कि अभिनेत्री भी इसके लिए काफी खुश हैं और अपने आप को सौभाग्यशाली मानती हैं। सरगुन ने अपना सफर टीवी के माध्यम से किया था लेकिन अपनी मेहनत के बलबूते पर आज वो पंजाबी सिनेमा की जान बन चुकी है। आज शायद ही ऐसी कोई पंजाबी फिल्म हो जिसमें सरगुन काम करे और वो फिल्म हिट न हो। वाकई लोग सरगुन को खूब प्यार करते हैं। इसके अलावा अभिनेत्री अपने प्रॉडक्शन तले मशहूर शो 'उडारियां' भी चलाती हैं।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications