क्या बंद हो रहा है कॉफी विद करण शो? करण जौहर ने लिया ब्रेक, सीजन 9 भी हुआ कैंसिल

karan johar
क्या बंद हो रहा है कॉफी विद करण शो

Karan Johar Takes Break From Coffee With Karan Season 9: कॉफी विद करण शो अपने बेबाकी के लिए जाना जाता है। शो में सेलेब्रिटीज बेधड़क होकर बाते करते हैं। कॉफी विद करण शो में नेपोटिज्म के मसले से लेकर तमाम एक्टर्स की लव लाइफ के बारे में भी पता चल जाता है। दर्शक भी इस शो को खूब पसंद करते है। से ज्यादा दूसरे की जिंदगी में क्या चल रहा है। यह हर किसी को जानना होता है। फिर अगर बात उनके फेवेरेट सेलेब्स की हो कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है। फेवेरेट सेलेब्स की दिलचस्प कहानियों के बारें में जानने को मिलता है। लेकिन कॉफी विद करण के दर्शको के लिए दुख की खबर है कि करण अब अपने इस शो से ब्रेक लेने जा रहे हैं।

करण ने कहा कि उन्हे खुद मजा नहीं आ रहा है

कॉफी विद करण शो को लेकर करण ने कहा है कि पिछले सीजन में उन्हें खुद ही मजा नहीं आया। उन्हें लगता है कि अब सेलेब्रिटीज उस तरह से बेधड़क बातें नहीं कर पा रहे। पहले की तरह बेबाकी से जबाब नहीं दे पाते है। इसलिए अब उन्हे खुद शो में मजा नही आ रहा है तो दर्शको को कैसे आएगा। जैसे कभी किया करते थे।'

'कॉफी विद करण 9' 2025 के सेकंड हाफ से अपनी वापसी करेंगे

करण की बातों से यह तो कन्फर्म हो गया है कि वह इस साल अपने शो के नए सीजन को शुरू नहीं कर रहे हैं। शो से एक साल का ब्रेक ले रहे हैं। फिर दोबारा 'कॉफी विद करण 9' 2025 के सेकंड हाफ से अपनी वापसी करेंगे।

सुचारिता त्यागी के साथ एक इंटरव्यू में करण ने कहा कि अगर मै आठवें सीजन की बात करू तो ''कॉफी विद करण' के इतिहास में ये सबसे बोरिंग था। ये इतना बोरिंग था कि जब मै शो खुद देखता था तो मुझे लगता था कि मै यह शो क्यों कर रहा हूं। मेरे द्वारा पूछे गए सवालों के मुझे संतुष्ट करने वाले जवाब नही मिल रहे थे। मेरे लिए यह सोचने का विषय था कि क्या रैपिड फायर बंद कर दूं?

'कॉफी विद करण' के सीजन 9 में होगा फन

करण ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा कि एक साल के ब्रेक लेने के बाद ''कॉफी विद करण' के सीजन 9 को फन, बातचीत और बेबाकी से पेश करेंगे जिसमे लेकिन सेलेब्स किसी अजीब, सेंसिटिव स्पेस में न महसूस करें। और खुलकर शो में हर बात बता पाए।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications