Khatron Ke Khiladi 14 - नया प्रोमो हुआ लॉन्च, नए खिलाड़ियों और खेल के साथ रोहित शेट्टी लिखेंगे डर की नई कहानियाँ रोमानिया में

“Khatron Ke Khiladi 14” Promo Launched
रोहित शेट्टी (इमेज क्रेडिट: रोहित शेट्टी instagram )

“Khatron Ke Khiladi 14” Promo Launched: खतरों के खिलाड़ी का सीजन 14 अपने फैंस के लिए तैयार है, जिसमें होस्ट रोहित शेट्टी, रोमांचक नए खिलाड़ियों और खेलों के साथ रोमानिया में दिखाई देंगे। शो का प्रोमो लॉन्च हो चुका है, जिसमें रोहित शेट्टी और नए खिलाड़ियों के रोमानिया की गलियों में धमाल मचाने की झलक मिलती है। हाल ही में जारी ट्रेलर में रोहित शेट्टी हेलीकॉप्टर से लटकते हुए दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

खतरों के खिलाड़ी 14 के प्रोमो में क्या खास है?

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का प्रोमो इंस्टाग्राम पर जारी किया गया। इसकी शुरुआत होस्ट रोहित शेट्टी के वॉयसओवर से होती है, जिसमें वह कहते हैं,

“यूरोप पहुँचते ही खिलाड़ी हॉलिडे मूड में आ गए। पर्यटन स्थलों का भ्रमण, स्पा, शॉपिंग, अब मूड बदलेगा, माहौल बदलेगा। इनका सपना छुट्टियाँ बनाने वाला है इनका सबसे बुरा सपना होगा। देश नया, खेल नया, खिलाड़ी नये, इसलिए रोमानिया में इस बार में लिखूंगा डर की नई कहानियां।“

"खतरों के खिलाड़ी" सीज़न 14 में आपको देखने को मिलेंगे ये बड़े चेहरे

"खतरों के खिलाड़ी" सीज़न 14 के कुछ खिलाड़ियों में गशमीर महाजनी, निमृत अहलूवालिया, सुमोना चक्रवर्ती, करणवीर मेहरा, शालीन भनोट, असीम रियाज़, अदिति शर्मा, नियति फतनानी, समर्थ जुरेल, और कृष्णा जैकी श्रॉफ शामिल हैं।

यह एक एडवेंचर रियलिटी शो है जो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है और जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाता है। अगर आपको खतरनाक स्टंट और रोमांच पसंद हैं, तो यह शो आपके अंदर जोश और रोमांच भरने का वादा करता है। आपको बता दें,शो के निर्माताओं ने अभी तक शो की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
App download animated image Get the free App now