Munmun Dutta Salary: कभी 125 रुपये मिलते थे पगार, आज एक एपिसोड के लिए बबीता जी लेती हैं इतनी मोटी रकम

Sneha
Munmun Dutta Salary
मुनमुन दत्ता सब टीवी शो में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पॉपुलर एक्ट्रेसेस हैं

Munmun Dutta Salary: सब टीवी पर दशकों से आने वाला मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', हमेशा से ही लोगों का पसंदीदा शो रहा है। शो में हर किरदार की अपनी पहचान है। वहीं बात करें शो के सबसे खूबसूरत किरदार की तो बबीता भाभी का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है। जी हां, एक तरफ जहां जेठा लाल, बबीता जी पर दिल हार जाते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ दर्शकों को भी बबीता जी खूब पसंद है। बात करें बबीता जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री की तो मुनमुन दत्ता शुरू से ही इस शो का हिस्सा रही है। तो आइए जानते हैं कि मुनमुन, बबीता जी से पहले क्या थी और उन्हें कितनी फीस मिलती थी।

125 रुपये मिलते थे दिन की पगार

हम सब की पसंदीदा बबीता भाभी यानी कि मुनमुन दत्ता 6 साल की उम्र में एक चाइल्ड आर्टिस्ट थी, इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया था। मुनमुन कहती है कि तब वह आकाशवाणी के लिए काम किया करती थी। वहां उन्हें चाइल्ड सिंगर के रूप में काम किया है। अभिनेत्री ने अपनी तनख्वाह को याद करते हुए कहा कि उस समय उन्हें दिन के 125 रुपए मिलते थे, जोकि उनकी उस वक्त की तनख्वाह थी। हालांकि आज मुनमुन तारक मेहता की हाई पेड एक्ट्रेस में से एक हैं।

तारक मेहता से कमाई

मुनमुन शो में शुरू से नजर आई है। उनके इस किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया है। यही कारण रहा है कि समय-समय पर मुनमुन की सैलरी भी बढ़ी है। रिपोर्ट की मानें तो मुनमुन को तारक मेहता के एक एपिसोड के लिए 50 से 70 हज़ार रुपए मिलते हैं। आपको बता दें कि मुनमुन कई ब्यूटी और अन्य ब्रांड्स को भी प्रमोट करती है जिनसे उनको एक अच्छी कमाई होती है। अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर भी लोगों की भारी लीड मिलती है, जो उनकी कमाई का एक और साधन है।

बबीता का किरदार

शो में बबीता अय्यर एक वैज्ञानिक यानी की कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर पत्नी हैं। बबीता अपनी हेल्थ के लिए काफी जागरूक हैं और अपनी खूबसूरती को मेंटेन रखती हैं। शो में वह दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल की क्रश हैं। बता दें कि बबीता साल 2008 से शो से जुड़ी हुई हैं और आज सब टीवी शो में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पॉपुलर एक्ट्रेसेस हैं।

मुनमुन दत्ता की नेटवर्थ

अगर बात मुनमुन दत्ता की नेटवर्थ की करें तो उनके पास लगभग 30 करोड़ रुपये के आसपास की कुल संपत्ति हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जिससे वह सालाना करोड़ों रुपये कमा लेती हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Quick Links

Edited by Sneha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications