भारत के पॉपुलर टीवी सीरियल, जिन्हें पाकिस्तान में किया जा चुका है बैन, जानें क्या थी वजह

Sneha
Popular Indian TV Serials Banned in Pakistan
भारत के कई ऐसे टीवी सीरियल हैं जो पाकिस्तान के लोगों को पसंद नहीं है

Popular Indian TV Serials Banned in Pakistan: भारत में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां सीरियल पसंद नहीं किए जाते। सुबह से लेकर शाम तक कई घरों में सास बहू वाले ड्रामे खूब देखे जाते हैं। केवल भारतीय शोज ही नहीं बल्कि भारत में पाकिस्तानी ड्रामा शोज को भी खूब पसंद किया जाता है और लोग उनके मुरीद हैं। लेकिन हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में ऐसा नहीं है। जी हां, भारत के कई ऐसे टीवी सीरियल हैं जो पाकिस्तान के लोगों को पसंद नहीं है और उन्हें पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। तो चलिए फिर जानते हैं आखिर इसके पीछे की क्या वजह है।

1. ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein)

स्टार प्लस का शो 'ये है मोहब्बतें' लोगों को खूब पसंद आता था। इस शो की कहानी ईशिता और रमन के इर्द-गिर्द घूमती है जिन्हें अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी और अभिनेता करण पटेल ने निभाया था। भले ही भारत में इस शो को भरपूर प्यार मिलता रहा हो, लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में ये शो बैन हो चुका है।

2. बिग बॉस (Bigg Boss)

घर घर देखा जाने वाला मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' भी पाकिस्तान में नही देखा जाता। इस शो को वहां बैन किया जा चुका है। शो में कई तरह की लड़ाइयां और गाली गलौज होती है जोकि वहां के लोगों को पसंद नहीं आई, जिसके चलते इस शो को वहां बंद कर दिया गया।

3. नागिन (Naagin)

सुप्रसिद्ध शो 'नागिन'जिसे भारत में खूब प्यार मिला और एक के बाद एक नया सीजन आता चला गया। इस शो को भी पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। शो का पहला सीजन पाकिस्तान में भी खून फेमस हुआ था और लोगों का प्यार बटोर पाया था। लेकिन दूसरे सीजन में इस शो को वहां बैन कर दिया गया था।

4. भाभी जी घर पर है (Bhabi Ji Ghar Par Hai)

कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर है'जिसे भारत में खूब प्रशंसा मिलती है और पसंद किया जाता है। उसे पाकिस्तान में बैन किया जा चुका है। शो में पड़ोसियों का यूं एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करना, पाकिस्तान की सरकार को सही नहीं लगता और उन्हें लगता है कि ये शो समाज में गलत संदेश दे रहा है। इसलिए शो को पाकिस्तान में बंद कर दिया गया है।

5. कुबूल है (Qubool Hai)

मुस्लिम परिवार की कहानी वाला शो 'कुबूल है' भी पाकिस्तान के लोगों के बीच अपनी जगह नहीं बना पाया। भारत में तो शो को खूब प्यार मिला है लेकिन पाकिस्तानी लोगों ने इसे एक्सेप्ट नहीं किया। हालांकि शो के वहां बंद होने की असली वजह का पता नहीं चल पाया है।

Quick Links

Edited by Sneha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications