'द कपिल शर्मा शो' में उड़ा SRK और सलमान खान का खूब मजाक, वीडियो देख लोगों ने बोल दी ये बात

Sneha
The Great Indian Kapil Show
सलमान खान और शाहरुख खान की मिमिक्री वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

The Great Indian Kapil Show: हंसी का खूब मजेदार तड़का लगाने वाला शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो', जिसका पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर खूब चर्चा में रहा, उसने अपना आखिरी एपिसोड रिलीज कर दिया है। ये एपिसोड भी बहुत हंसाने वाला था और लोगों को खूब मजा आया। इस एपिसोड की खासियत ये थी कि इसमें अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी मां और पेट डॉग के साथ आए थे। शो में उन्हें काफी मस्ती करते देखा गया। लेकिन इस एपिसोड की खास वज़ह सलमान खान और शाहरुख खान की मिमिक्री थी।

शो का आखिरी एपिसोड

जी हां, शो के आखिरी एपिसोड में सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक, सलमान और शाहरुख के अंदाज में सामने आए। उन्होंने दोनों अभिनेताओं की खूब मिमिक्री की जिससे लोग काफी हंसे। मिमिक्री की ये वीडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चे में है। जिसके बाद लोग वीडियो पर तरह-तरह के रिस्पॉन्स दे रहे हैं।

सलमान-शाहरुख की मिमिक्री वीडियो

वीडियो के कमेन्ट सेक्शन में लोगों ने बाढ़ ला दी। किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि कहीं सलमान इस वीडियो को न देख ले तो किसी ने तंज करते हुए लिखा कि मिमिक्री वाला सलमान असली सलमान से ज्यादा सलमान लग रहा है।

कपिल शर्मा शो

आपको बता दें कि कपिल हमेशा से ही अपने शो का लेवल बढ़िया बनाते रहे हैं। यही कारण है कि उनका हर शो जनता को खूब पसंद आता है और सुपरहिट हो जाता है। कपिल के अलावा शो की बाकी कास्ट भी खूब मेहनत करती है और लोगों के मनोरंजन का खूब ध्यान रखती है। आज कपिल शर्मा शो को लगभग 10 साल हो चुके हैं, लेकिन नेटफ्लिक्स पर उनका ये पहला सीजन था, जिसे लोगों का खूब प्यार मिला।

Quick Links

Edited by Sneha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications