TV Shows: जल्द टीवी पर आने वाले हैं ये धाकड़ शोज, 'अनुपमा' , 'गुम है किसी के प्यार में' जैसे शोज को मिलेगी भारी टक्कर

Sneha
Tv Shows
टीवी पर जल्द आने वाले हैं ये शोज

TV Shows: टीवी शोज में इस समय 'अनुपमा' और 'हम है किसी के प्यार में' जैसे सीरियल्स ने धूम मचा रखी है। अगर टी.आर.पी चार्ट की ओर नजर दौड़ाई जाए, तो इन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि काफी समय से कोई नया शो टीवी पर नहीं आया है। लोग नए शोज का इंतजार भी कर रहे हैं। इस बीच आपको बता दें कि अब जल्द ही टीवी पर कुछ ऐसे शोज आने वाले हैं, जिनकी कहानी लोगों को जरूर पसंद आने वाले हैं। हालांकि देखना ये भी होगा कि ये शो 'अनुपमा' 'गुम है किसी के प्यार में' जैसे सीरियल्स को टक्कर देने में कहां तक कामयाब हो पाते हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं इन नए टीवी शोज पर।

1. इंडियन आइडल (Indian Idol)

टीवी पर जल्द ही 'इंडियन आइडल' का 15वां सीजन आने वाला है। इस सिंगिंग रियलिटी शो को लोग काफी पसंद करते हैं। खबर ये है कि इस बार शो को शालीन भनोट होस्ट करने वाले हैं। श्रेया घोषाल और कुमार सानू जैसे जजों वाले इस शो को सोनी टीवी पर जल्द प्रसारित किया जाएगा।

2. नागिन सीजन 7 (Naagin Season 7)

एकता कपूर का मशहूर सुपर नेचुरल शो 'नागिन' भी जल्द अपने सीजन 7 के साथ टीवी पर एंट्री मारने वाला है। उम्मीद है कि जुलाई महीने में शो की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। इस बार नागिन के चेहरे में कौन सी अभिनेत्री दिखेगी, ये बात भी अभी साफ नहीं हो पाई है।

3. दिल को तुम से प्यार हुआ (Dil Ko Tumse Pyaar Hua)

स्टार प्लस पर जल्द ही 'दिल को तुम से प्यार हुआ' नामक शो भी प्रसारित होने वाला है। इस शो के लिए अक्षित सुखीजा और अदिति त्रिपाठी को फाइनल किया गया है। मेकर्स का मानना है कि शो की स्टोरी लोगों का दिल जरूर जीतने वाली है।

4. डोरी सीजन 2 (Dori Season 2)

कलर्स पर आने वाला शो 'डोरी' भी एक बार फिर अपने सीजन 2 के साथ टीवी पर लौटने के लिए तैयार है। इस शो में निहारिका चौकसे मेन रोल में दिखाई देने वाली हैं।

5. कौन बनेगा करोड़पति 16 (Kaun Banega Crorepati 16)

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' भी जल्द अपना सीजन 16 प्रसारित करने वाला है। सवाल-जवाब का ये शो भी दर्शकों को खूब पसंद आता है। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया था, जिसके बाद दर्शक शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by Sneha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications