आभासी गेमिंग में विश्वस्तर प्रतियोगिता आयोजित हो रही हैं, इसमें लगने वाली राशी दूसरे खेलों से कहीं ज्यादा है
Advertisement
प्रतिस्पर्धात्मक वीडियो गेमिंग जो कि ई-स्पोर्ट्स के नाम से लोकप्रिय है। वैश्विक रूप से यह गतिविधि सर्पिल गति से आगे बढ़ रही है। इसमें हर वर्ष हजारों की संख्या में दर्शकों की वृद्धि हो रही है, और कई लाख दर्शक इस खेल का आनंद लेते हैं।
विश्वस्तर पर आभासी गेमिंग मंच पर सर्वाधिक पैसा खर्च होने वाली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें 1 मिलियन से लेकर 20 मिलियन डॉलर तक की इनामी राशी रखी जाती है। अन्य खेलों से इसकी तुलना करें, तो पता चलता है कि सुपर बॉल खेल की इनामी राशी 8.5 मिलियन अमेरीकी डॉलर, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की 10 मिलियन अमेरीकी डॉलर, यूफा यूरोप लीग की 9 मिलियन अमेरीकी डॉलर है।
ऐसी भी खबरें हैं कि ई-स्पोर्ट्स को 2024 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में शामिल किया जा सकता है। इस तरह की खबरों से यह खेल लोकप्रियता के नए आयाम छू रहा है। ई-स्पोर्ट्स की लोकप्रियता को देखते हुए, अब दुनिया के हर कोने से प्रतिस्पर्धी इसमें भाग ले रहे हैं। हर साल बढ़ती इनामी राशी भी प्रतिस्पर्धियों को इन प्रतियोगिताओं की ओर आकर्षित करती है।
आइए, उन पांच गेमर्स के बारे में जानते हैं, जिनकी कमाई ने विश्व के अन्य खेलों के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है :
#1 साहिल अरोरा (यूनिवर्स)
डोटा 2 के पेशेवर अमेरीकी खिलाड़ी साहिल अरोरा उर्फ यूनिवर्स की कमाई गेमर्स में सर्वाधिक है। 27 साल के इस गेमर 2,720,623.84 अमेरीकी डॉलर की कमाई की। इस वक्त पूरे अमेरिका में ईस्पोर्ट्स से इतनी कमाई करने वाला गेमर नहीं है।
इनामी राशी की बात करें तो साहिल ने सिंगल प्रतियोगिता में 1,326,932.14 अमेरीकी डॉलर जीता है। सिटल में आयोजित हुए इंटरनेशनल 2015 डोटा 2 चैम्पियनशिप में उसने इतनी बड़ी इनामी राशी अपने नाम की थी। साहिल को पहले स्थान पर मिली इनामी राशी पूरी प्रतियोगिता में अन्य विजेताओं को मिली राशी का 48.77 फीसदी था।
इंटरनेशनल 2015 (TI5) में डोटा 2 के इस दिग्गज को रेडबुल ने एमवीपी नाम दिया था। क्लॉकवर्क गेमप्ले में बेहतरीन खेल के लिए ये उपनाम दिया गया था। इसके साथ ही 5-मेन इको स्लेम में CDEC के खिलाफ गेम 4 के ग्रेंड फाइनल्स में खेलते हुए उम्दा प्रदर्शन किया था।
मार्च 25, 2016 को साहिल ने इविल जेनियूजेज़ (इजे) का साथ छोड़ टीम सीक्रेट (TS) को ज्वाइन कर लिया। हालांकि, जून में साहिल ने TS को छोड़कर अपनी पुरानी टीम में लौट आए, उसके बाद मनिला मेजर 2016 में TS लास्ट रही।
मौजूदा समय में साहिल विश्व में सबसे ज्यादा प्रतिभावान ऑफलेनर्स हैं। साथ ही वो ‘इश’काफेल, द डार्क सियर और डार्कटेरर, द फेसलैस वाय्ड नाम से दुनियाभर के गेमर्स के बीच मशहूर हैं।