विश्व के 5 सबसे तेज़ फुटबॉलर

फुटबॉल के खेल में गति का एक अहम योगदान होता है। तीव्र गति से दौड़ता हुआ एक फुटबॉल खिलाड़ी हमेशा खेल में दर्शकों की नजरें अपनी ओर खींचता है और विरोधियों के लिए एक बड़ी समस्या होता है। फ्रेंचाइजियां हमेशा तेज़ गति वाले खिलाड़ियों की ओर आकर्षित भी होती हैं। गति इस खेल की एक बेहद अहम विशेषता है। लम्बी दूरी को कम समय में तय करने की क्षमता एक खिलाड़ी को अन्य के ऊपर बढ़त दिलाती है। यही वजह है की ऐसे खिलाड़ी हमेशा शुरुआती 11 में सबसे पहले जगह बनाते है। आईये एक नज़र डालें ऐसे ही 5 सबसे तीव्र गति वाले फुटबॉल खिलाड़ियों पर : #5 पियरे-एमरिक ऑबमेयांग पियरे-एमरिक ऑबमेयांग को फुटबॉल की दुनिया का सबसे तेज खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। कुछ लोगों का मानना है की यह जर्मन खिलाड़ी विश्व के सबसे तेज़ धावक उसेन बोल्ट तक को टक्कर दे सकता है। यहीं नहीं पियरे ने बोल्ट को 30 मीटर की दौड़ दौड़ने की चुनौती भी दे डाली है। मैक्सिकन क्लब पाचुका द्वारा पिछले वर्ष जारी आकड़ों के अनुसार ऑबमेयांग विश्व के पाँचवें सबसे तेज़ खिलाड़ी थे और उनकी रफ़्तार 34.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

youtube-cover
#4 एंटोनियो वैलेंसिया
youtube-cover

बात जब फुटबॉल में रफ़्तार की हो तो वो मेनचेस्टर यूनाइटेड के सितारे वैलेंसिया के बिना खत्म ही नहीं हो सकती। पिछले कुछ वर्षों में उनके प्रदर्शन में गिरावट भले ही आयी हो पर उनकी रफ़्तार में कोई कमी नहीं आयी है चाहे वो जहाँ भी खेल रहे हो। आकड़ों के अनुसार पूरे सत्र में वेलेंशिआ 35.1 किलोमीटर प्रति घंटा की सबसे तेज़ गति से दौड़े पाये। यहाँ यह भी ध्यान देना होगा की 2015 में उनके घुटनों की सर्जरी हुई थी और उसके बाद से उनकी दौड़ने की गति कुछ कम भी हुई है और इसमें कोई संदेह नहीं की चोटों से वह जूझ न रहे होते तो निश्चित रूप से इस सूचि में और ऊपर उनका नाम होता। #3 जरगन डैम

youtube-cover

इस मैक्सिकन मिडफील्डर के बारे उतना लोग नहीं जानते पर धीरे धीरे यह खिलाड़ी उभर रहा है। एक अध्यन के अनुसार डैम अपने पूरी रफ़्तार में हो तो वो 35.2 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ सकते हैं और अपनी इस खूबी का इसी तरह प्रयोग कर वह खेल में उभरते रहे तो जल्दी ही यूरोप फुटबॉल में दिखेंगे। #2 ऑरलैंडो बेरिओ

youtube-cover

ब्राज़ीलियन सीरीज ए में फ्लामेंगो क्लब के लिए खेलने वाला यह फुटबॉलर लीग के सबसे तेज़ फुटबॉलर के रूप में पहचाना जाता है और विश्व का दूसरा सबसे गति वाला फुटबॉल खिलाड़ी भी है। इस कोलंबिया के खिलाड़ी की सबसे तीव्र गति 36 किलोमीटर प्रति घंटे की दर्ज़ की गयी है।

#1 गैरेथ बेल
youtube-cover
अंत में बात करते हैं विश्व के दूसरे सबसे महँगे खिलाड़ी और सबसे तेज़ फुटबॉलर के रूप पहचाने जाने वाले गैरेथ बेल की। रियल मेड्रिड क्लब में विंगर की भूमिका में खेलने वाले बेले के सफल करियर में उनकी तीव्र गति से दौड़ने की क्षमता का अहम योगदान रहा। ऐसे भी क्रिस्टिआनो रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी के साथ खेलते हुए खुद की एक अलग पहचान बनना बड़ी बात है। साउथहैम्पटन के इस पूर्व खिलाड़ी की 36.9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से दौड़ सकने की क्षमता, उन्हें विश्व का सबसे तेज़ फुटबॉलर बनाती है और इसके चलते मैदान पर डिफेंडरो के लिए उन्हें रोक पाना भी बेहद कठिन बनाती है।
लेखक: उमीद कुमार डे
अनुवादक: आशुतोष शर्मा