5 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स जो क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम हैं

2) फेसबुक में सबसे अधिक लाइक्स
facebook

यहां एक और सोशल मीडिया की दुनिया का रिकॉर्ड है जो रोनाल्डो के नाम है। इस बार दुनिया में सोशल मीडिया का सबसे प्रचलित साधन यानी फेसबुक इस चमत्कारी खिलाड़ी के लिए रकॉर्ड बनाने का साधन भी बन गया है , दरअसल फेसबुक पर रोनाल्डो को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। और रोनाल्डो ने इस मामले में हॉलीवुड की बड़ी हस्तियों सहित अपने साथी फुटबॉलर मेसी को भी पीछे छोड़ दिया है। मेसी के खाते में फेसबुक लाइक्स की संख्या 86,968,478 है जबकि रोनाल्डो को फेसबुक पर 117,052,223 लोग पसंद करते हैं इन दोनों दिग्गजो के बीच का अंतर 30,000,000 के आस पास है। रोनाल्डो हॉलीवुड सुपर स्टार विन डीजल और सकीरा से भी आगे हैं इससे आप इनकी लोकप्रियता का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।

App download animated image Get the free App now