फुटबॉल जगत के 9 खिलाड़ी, जो म्यूजिक की दुनिया में भी हुए हिट

फुटबॉल खिलाड़ी जितना अपने खेल के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं, उतने ही मशहूर हैं उनके अलग-अलग प्रकार के शौक। कुछ फुटबॉलर्स के स्टाइलिश लुक्स के चलते फैंस उनके दीवाने हैं। वहीं कुछ ऐसे हैं जो अपने यूनीक टैटूज और अनोखे हेयरस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। फुटबॉल के कई बड़े नाम अपनी बेशकीमती कारों के कारण भी चर्चा में रहते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि फुटबॉलर्स की शायद ही ऐसी कोई आदत या चीज होगी जिसे फैंस फॉलो नहीं करते हों। तमाम तरह के शौक में से, एक और शौक है जिसके लिए काफी नामी फुटबॉल खिलाड़ी चर्चा में रहे हैं। ये है 'म्यूजिक' का शौक। चाहे पुराने समय के हों या फिर इस नए दौर के, फुटबॉल के कई खिलाड़ियों ने अपने करियर के दौरान संगीत निर्माण में अपना हाथ आज़माया है। इनमें से ज्यादातर खेल से जुड़े बड़े नाम ही हैं। ये हैं ऐसे ही नौ जानेमाने फुटबॉल खिलाड़ी जिन्होंने संगीत के क्षेत्र में किया है काबिले तारीफ काम: #1 Alexi Lalas अमेरिका के ऐलेक्सी ललास 1994 विश्व कप के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे। इसके अलावा वो पहले अमरीकी फुटबॉलर हैं जो Seria A टू्र्नामेंट में खेले। म्यूजिक से ललास का पुराना नाता था और वो अपने एक पुराने बैंड के गिटारिस्ट भी थे। इसके अलावा वो कॉलेज में 'The Gypsies' नामे के बैंड से जुड़े, जिसके साथ रहते हुए उन्होंने यूरोप में कई जगह परफॉर्म किया। ये बैंड, 'Woodland' नाम के एक म्यूजिक एल्बम में दिखा, जिसे खुद 'The Gypsies' ने ही तैयार और डिस्ट्रिब्यूट किया था। ललास ने इस एल्बम को 1994 विश्व कप में भी रिलीज किया था। म्यूजिक के शौकीन ललास के तीन सोलो एल्बम भी हैं, जिनके नाम हैं - Ginger(1998), Far from Close(2008) और Infinity Spaces(2014)। इस अमेरिकी फुटबॉलर का काम देखकर ये बिलकुल कहा जा सकता है कि वो हालिया दौर के सबसे बेहतरीन फुटबॉलर-संगीतकार हैं।

youtube-cover
#2 Dion Dublin dion-dublin-1475145264-800

ब्रिटेन का ये खिलाड़ी दुनियाभर में फुटबॉल के लिए मशहूर तो नहीं था, लेकिन ब्रिटेन में उनके खेल के दीवाने फैंस काफी थे। आपने डबलिन को किसी टीवी शो में एक ‘फुटबॉल ऐक्सपर्ट’ के तौर पर भी देखा होगा। वो कभी भी दूसरे प्रोफेशनल फुटबॉल खिलाड़ी की तरह नहीं रहे। हालांकि जब बात संगीत की असल समझ और काबीलियत की होती है, तो डियोन डबलिन सबसे ऊपर हैं। नॉर्विक, मैनचेस्टर यूनाइटेड और ऐस्टन विला के लिए बतौर स्ट्राइकर खेल चुके डबलिन, एक बेहतरीन तालवादक हैं। उन्होंने अपने इस फ़न का जलवा नामी म्यूजिक बैंड्स के साथ, कई बार दिखाया है। उन्होंने ‘The Dube’ नाम का एक संगीत साज भी बनाया। ये पेरू के मशहूर डब्बे नुमा साज की तरह दिखता है, जिसकी सतह पर थाप मारकर बजाया जाता है। डबलिन कई बड़े बैंड ग्रुप के साथ परफॉर्म करते आए हैं जिसमें ‘Ocean colour scene’ भी शामिल है। इस बैंड के साथ उन्होंने ‘ईस्ट ऐंग्लिआ विश्वविद्यालय’ में परफॉर्मेंस दी थी। #3 Chris Waddle chris-wddle-1475145434-800 एक फुटबॉल कॉमेंटेटर ने कहा था कि फुटबॉल फैंस के लिए वेडल न ही सर्फ एक मशहूर चेहरा था और बल्कि एक जानी मानी आवाज भी थे। हालांकि उनके काफी नए फैंस ये नहीं जानते होंगे कि वेडल का फुटबॉल के अलावा म्यूजिक करियर भी काफी अच्छा रहा। वेडल, फुटबॉलर्स द्वारा परफॉर्म किए सबसे पॉप्यूलर गानों के एल्बम का हिस्सा रह चुके हैं जिनमें से एक मशहूर एल्बम ‘Diamond Lights’ भी है। इसके अलावा ‘It’s Goodbye’ नाम के एक एल्बम में उन्होंने ग्लेन होडल के साथ काम किया था, हालांकि ये रिलीज नहीं हो पाया था। उनके बाकी फेमस ऐल्बमों में शामिल हैं ‘Hot Shot Tottenham’, ‘If It’s Wednesday’ और ‘World In Motion’, जो 1990 में नंबर एल्बम रहा था। कुल 6 हिट गनों के साथ, जिनमें से दो सबसे बड़े हिट रहे, वेडल फुटबॉल की दुनिया के सबसे बेहतरीन म्यूजिक परफॉर्मरों में गिने जाते हैं।

youtube-cover
#4 Rudd Gullit ruud-gullit-1475145559-800

नीदरलैंड के रूड गुलिट इतिहास के सबसे शानदार हरफनमौला फुटबॉलरों में गिने जाते हैं। अपने लुक और खेल की शानदार तकनीक के कारण वो यूरोप में 80 के दशक के एक बड़े आइकन रहे। इसके अलावा उन्होंने इटली के सबसे बेहतरीन फुटबॉल क्लब ‘मिलान’ का नेत्रित्व भी किया। फुटबॉल के साथ ही गुलिट की संगीत में भी काफी रुचि थी। 1984 में Feyenoord Rotterdam के साथ ‘Not the Dancing Kind’ नाम का उनका एक गाना रिलीज हुआ जो कैरेबियाई लोगों के बीच काफी मशहूर हुआ। इसके बाद 1988 में उन्होंने साउथ अफ्रीका के रंगभेद को दर्शाता एक गाना रिलीज किया जो उस वक्त का तीसरा सबसे बड़ा हिट रहा। इस गाने को उन्होंने Revelation Time बैंड के साथ परफॉर्म भी किया। हालांकि उनके नाम और कोई इतना बड़ा हिट गाना नहीं रहा, लेकिन इस एक बेमिसाल गाने ने उनको संगीत के क्षेत्र में काफी प्रसिद्धी दी।

youtube-cover
#5 Kevin Keegan kevin-keegan-1475145626-800

जर्मन टीम में रहने के दौरान केविन कीगन ने ‘क्रिस नॉर्मन’ और ‘पीट स्पेंसर’ के साथ मिलकर एक ग्रुप बनाया। क्रिस और पीट ने एक गाना लिखा जिसका नाम था ‘Head Over heels in love’। इस गाने पर केविन ने परफॉर्म किया और ऐसा किया कि 1979 के उस दौर में ये जर्मन रेडियो के टॉप दस गानों में शुमार हुआ। इतना ही नहीं ये ब्रिटिश रेडियो चार्ट पर 31वें स्थान पर आ गया। हालांकि इसके बाद आया इस गाने का एक नया वर्जन, ‘Move on down’। ये गाना पहले से भी ज्यादा हिट साबित हुआ। इस शुरुआती सफलता और जर्मनी के ‘हमबर्ग’ क्लब में अपना शानदार कार्यकाल खत्म करने के बाद, कीगन अपने मूल देश इंग्लैंड लौट आए। अपने देश लौटने के बाद उन्होंने ‘England’ नाम से एक नया गाना रिलीज किया, जिसे म्यूजिक पसंद करने वाले लोगों ने काफी सराहा। हालांकि, अपने चाहने वालों के लिए ‘England’, मीगन का आखिरी गाना था। इसके बाद उन्होंने संगीत जगत से जुड़ी कोई नई रचना नहीं की।

youtube-cover
#6 Zlatan Ibrahimovic zlatan-1475145950-800

मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल हुए ज्लाटन इब्राहिमोविक ने अपने देश स्वीडन के राष्ट्र गान का ‘Du Gamla Du Fria..’ बोल के साथ, एक वर्जन रिकॉर्ड किया। इब्राहिमोविक के इस वर्जन को यूट्यूब पर करीब 30 लाख लोगों ने देखा, जिसके चलते ये वायरल हो गया। दरअसल उन्होंने ये गान स्वीडन की कार निर्माता कंपनी ‘Volvo’ के एक विज्ञापन के लिए रिकॉर्ड किया था। इस विज्ञापन का नाम है ‘Made in Sweden’। ज्लाटन को उम्मीद है कि अब ज्यादातर मौकों पर, उनके राष्ट्र गान वाला वर्जन प्रयोग किया जाने लगेगा। ये गीत उनकी सिंगिंग प्रतिभा का एक नमूना है। ज्लाटन की आवाज में काफी बेस और गहराई है और इस क्वॉलिटी को वो गाने के दौरान बखूबी इस्तेमाल भी करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वो अपने फैंस को आने वाले समय में, अपनी आवाज के जादू से सरप्राइज करते रहेंगे।

youtube-cover
#7 Pele pele-1475146044-800

फुटबॉल खेल के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पेले को इस सूचि में न रखा जाए, ऐसा नहीं हो सकता। पेले की संगीत और गायन प्रतिभा के बारे में दुनियाभर के लोग जानते हैं। उन्होंने अपना संगीत का सफर 2006 में शुरू किया। तब उन्होंने 12गानों का एक पूरा एल्बम ‘Pele Ginga’ रिलीज किया। इस एल्बम के सभी गाने ओरिजनल कॉम्पोजीशन तो हैं ही, साथ ही इनमें ‘Jazz’ और ‘Samba’ म्यूजिक का जबरदस्त मेल है। दरअसल ये एल्बम पेले के उन तमाम तरह के संगीतों के समझ को दर्शाता है, जो उन्होंने उस वक्त तक, अपनी 65 साल की जिंदगी में अनुभव किया था। हाल ही में उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक का जश्न मनाने को लेकर ‘Esperanca’ नाम का एक गीत तैयार किया, जिसका मतलब है ‘उम्मीद’। उनके सभी गीतों की खासियत ये है कि ये सारे खुद पेले के ही तैयार किए हुए हैं, जिसमें बस प्रोडक्शन को लेकर उन्होंने किसी की मदद ली है। इन गीतों से साफ समझ आता है कि विश्व फुटबॉल के इस नायक ने अपने अंदर की संगीत की प्रतिभा को सामने रखने की कोशिश की है।

youtube-cover
#8 Andy Cole andy-cole-1475146221-800

मैनचेस्टर यूनाइटेड और न्यूकासल के लिए स्ट्राइकर रह चुके ऐंडी कोल ने अपने क्लब फुटबॉल करियर में काफी गोल दागे। हालांकि इस ब्रिटिश खिलाड़ी को नैशनल टीम ने कभी किसी बड़े टूर्नामेंट में नहीं खिलाया। मैन्यू के सबसे चहेते कोच सर ऐलेक्स के गोल्डन पीरियड के कोल, एक अहम खिलाड़ी रहे। साथ ही ब्रिटिश समुदाय के लोग कोल को काफी पसंद करते थे। उन्होंने ब्रिटिश टीम से नस्लभेद को दूर करने के सराहनीय प्रयास किए। एक फुटबॉल खिलाड़ी के नजरिए से कोल का म्यूजिक करियर काफी हद तक सफल रहा। उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड टीम के साथ ‘Move Move Move’, ‘We’re gonna do it again’, ‘Lift It high’ , जैसे गानों में काम किया। उन्होंने ‘Outstanding’ नाम से अपने एक सिंगल गाना भी रिलीज किया जो चार्ट में 68वें नंबर पर पहुंचा। हालांकि इस गाने के बाद ही उनका संगीत का सफर भी खत्म हो गया।

youtube-cover
#9 Neymar neymar-1475146320-800

मौजूदा समय के सबसे उज्जवल फुटबॉलर नेमार का संगीत के प्रति काफी रूझान है। दुनियाभर के युवा लोगों के बीच में चर्चित रहने वाले नेमार ने ब्राजील के काई नामी संगीतकारों के साथ परफॉर्म किया है। उन्होंने हाल ही में खुद का एक म्यूजिक एल्बम भी रिकॉर्ड किया है जो फिलहाल रिलीज नहीं हुआ है। लेकिन ब्राजील के संगीत जगत में उनके इस गाने की चर्चा काफी तेज है। पिछले दिनों नेमार ने मशहूर ब्रजीलियन पॉप स्टार ‘Telo’ के साथ परफॉर्म किया था। ‘Ai Se Eu te Pego’ नाम के इस गानी पर उन्होंने जम कर डांस किया था, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ। इसी के चलते ये गाना 15 देशों में नंबर वन बना। इसके अलावा उन्होंने ब्राजील के फेमस रैपर ‘MC Guime’ के वर्ल्ड कप के लिए बनाए गाने ‘Pais do Futbol’, को प्रमोट करने में भी मदद की थी।

youtube-cover