चेल्सी सेलिब्रटी कॉर्नर - नोआ निर्मल 

चेल्सी फुटबॉल क्लब
चेल्सी फुटबॉल क्लब

चेल्सी की नई वीडियो में केरल के नोआ निर्मल टॉम फीचर कर रहे हैं, जोकि भारत के सबसे शानदार एथलीट में से एक हैं। वो वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप 2019 में 4*400 मीटर रिले में भारत को रिप्रेजेंट कर चुके हैं। नोआ बहुत बड़े चेल्सी फैन भी हैं और उन्हें भारतीय जर्सी की तरह अपने पसंदीदा फुटबॉल क्लब की किट पहनना भी पसंद है।

बॉलीवुड सुपरस्टार और हार्डकोर चेल्सी फैन अर्जुन कपूर के साथ बातचीत में नोआ निर्मल ने बताया कि कैसे केरल में स्कूल के दिनों में उन्हें क्लासरूम से ज्यादा मजा प्लेइंग ग्राउंड में आता था। अर्जुन कूपर के लिए भी यह बात बिल्कुल भी चौंकाने वाली बात नहीं थी, क्योंकि कोच्चि में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केरल ब्लास्टर्स के मैच के दौरान उन्होंने खुद ऐसा महसूस किया।

नोआ ने बताया कि कैसे केरल में फुटबॉल खेला जाता है और वहां पर कही भी आपको फुटबॉल खेलते हुए दिख जाएंगे। नोआ ने 2002 फीफा वर्ल्ड कप के बाद फुटबॉल को फॉलो करना शुरू किया और उनके दो दोस्तों के कारण ही उन्होंने चेल्सी को फॉलो करना शुरू किया। वो स्कूल में फैन फाइट से भी स्ट्रेंजर नहीं है और उनकी मैनचेस्टर यूनाइटेड फैंस के साथ लड़ाई भी हुई जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया।

नोआ के पसंदीदा प्लेयर डीडियर ड्रोग्बा रहे हैं और वो उनके आई़डल भी है, उन्हें फिनिशर बनना पसंद है और वो रिले रेस में भी अपनी टीम की तरफ से सबसे आखिरी में ही भागते हैं। उन्होंने यह भी बताया कैसे वो पांचवें पोजिशन पर भागे थे और तीसरे स्थान पर आए थे, जिसके कारण ही ओलंपिक्स के लिए मिक्स्ड रिले के लिए क्वालिफाई किया।

उन्होंने इस फीलिंग की तुलना 2-0 से डाउन होने के बाद मिली जीत से की। अर्जुन कपूर ने इसके बाद नोआ से चेल्सी के तीन खिलाड़ी चुनने को कहा जिन्हें आप अपनी रिले टीम में अपने साथ रहना चाहेंगे। निर्मल ने क्रिश्चियन पुलिसिक, टीमो वेर्नर और मेसन माउंट को चुना।

नोआ निर्मल टॉम ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वो अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उन्हें अपनी जिम्मेदारी का भी अहसास है। निर्मल ने चेल्सी की सबसे पसंदीदा याद 2012 UEFA चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में बार्सिलोना के खिलाफ मिली जीत को बताया। उन्होंने अपनी ऑल-टाइम चेल्सी XI को भी चुना है:

नोआ निर्मल टॉम की ऑलटाइम चेल्सी इलेवन इस प्रकार है:

पीटर चेक (गोलकीपर), इवानोविक, जॉन टेरी, कारवाल्हो, एश्ले कोल, एन'गोलो कांटे, फ्रैंक लैंपार्ड, मिचेल बैलैक, ईडेन हजार्ड, अर्जन रोबेन और डीडियर ड्रोग्बा।

Quick Links

Edited by Narender