क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने करियर का 760वां गोल दागा, लेकिन क्‍या ये वर्ल्‍ड रिकॉर्ड है?

क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो
क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो

क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने बुधवार को नेपोली के खिलाफ इटालियन सुपर कप में युवेंट्स की 2-0 से जीत के दौरान अपने करियर का 760वां गोल दागा। इसके बाद से दावा किया जा रहा है कि क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो सर्वकालिक सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोरर बन गए हैं। हालांकि, इस बात पर संदेह बना हुआ है कि यह रिकॉर्ड वाकई किस खिलाड़ी के नाम दर्ज है। क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने स्‍पोर्टिंग लिस्‍बन के लिए पांच, मैनचेस्‍टर यूनाइटेड के लिए 118, रियल मैड्रिड के लिए 450, युवेंट्स के लिए 85 और पुर्तगाल के लिए 102 गोल दागे, लेकिन रोनाल्‍डो के स्‍कोर पर थोड़ी विवाद की स्थिति बनी हुई है।

अगले महीने 36 साल के होने जा रहे क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर रखे हैं। वह रियल मैड्रिड और अपने देश के सर्वश्रेष्‍ठ गोल स्‍कोरर हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो चैंपियंस लीग में सबसे ज्‍यादा गोल करने के मामले में लियोनेल मेसी से भी आगे हैं। मगर पुराने युग के प्रतिद्वंद्वियों के कुल स्‍कोर से क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो के गोल की अनिश्चित्‍ता बनी हुई है। ब्राजील के पेले और रोमारियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने 1,000 से ज्‍यादा करियर गोल किए हैं।

पिछले महीने बार्सिलोना के लियोनेल मेसी ने पेले के एक क्‍लब के 643 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा था। मगर सांतोस ने जवाबी हमला किया कि तीन बार के विश्‍व कप विजेता ने दोस्‍ताना मुकाबलों को मिलाकर उनके लिए 1091 गोल दागे। पेले की इंस्‍टाग्राम की बायो पर भी ध्‍यान दिलाया गया है कि वह सर्वकालिक सबसे ज्‍यादा गोल करने वाले (1283) खिलाड़ी हैं।

हालांकि, अगर सिर्फ आधिकारिक मैचों को मानक बनाए तो ब्राजीली महान खिलाड़ी जोसेफ बिकन से पीछे हैं, जिनके फुटबॉल इतिहासकारों ने 805 गोल गिने हैं। ऑस्ट्रिया और चेकोस्‍लोवाकिया के लिए व आधे दर्जन क्‍लबों से खेलने वाले बिकन ने 1931 से 1955 के बीच 805 गोल दागे हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो तो फिर पीछे हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो के रिकॉर्ड पर बवाल

फीफा डॉट कॉम ने पिछले साल बिकन पर एक लेख लिखा था, जिसमें बताया गया थ कि उन्‍होंने 530 मैचों में 805 गोल दागे। इसमें एमेच्‍योर साइड और रेपिड विऐना रिजर्व के लिए 27 गोल शामिल थे जबकि कुछ गोल आधिकारिक अंतरराष्‍ट्रीय मैचों के नहीं थे। उनको हटाने के बाद बिकन के 495 मैचों में 759 गोल थे। पेले के करियर में 757 से 767 गोल का जिक्र है। वह रोमारियो से पीछे हैं, जिनके 772 गोल बताए जा रहे हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो से दो साल छोटे लियोनेल मेसी ने बार्सिलोना और अर्जेंटीना के लिए कुल मिलाकर 719 गोल दागे हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने वैसे तो रिकॉर्ड गोल दागा, लेकिन तब क्‍या अगर उनके खाते में दर्ज हुआ कि वह सर्वकालिक रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके। क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो बहुत ही सही लय में हैं और लगातार गोल कर रहे हैं।

उनके पास अभी भी सबसे ज्‍यादा गोल के रिकॉर्ड को अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। यह समय पर निर्भर करेगा कि क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो आने वाले समय में सबसे ज्‍यादा गोल का रिकॉर्ड अपने नाम कर पाते हैं या नहीं।