FIFA World Cup 2018: 32 टीमों को आठ ग्रुप में बांटा गया

14 जून से 15 जुलाई, 2018 तक रूस के 11 अलग-अलग शहरों में होने वाले फीफा विश्व कप के आठ ग्रुपों की घोषणा कर दी गई है। विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली 32 टीमों को इन आठ ग्रुप में बांटा गया है। मेजबान रूस को ग्रुप ए में जगह दी गई है, वहीं गत विजेता जर्मनी को ग्रुप एफ में जगह मिली है। आइये नज़र डालते हैं किन टीमों को किस ग्रुप में जगह मिली है: ग्रुप ए: रूस, सऊदी अरब, मिश्र और उरुग्वे ग्रुप बी: पुर्तगाल, स्पेन, मोरक्को और ईरान ग्रुप सी: फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, पेरू और डेनमार्क ग्रुप डी: अर्जेंटीना, क्रोएशिया, आइसलैंड और नाइजीरिया ग्रुप ई: ब्राज़ील, कोस्टा रिका, स्विट्ज़रलैंड और सर्बिया ग्रुप एफ: जर्मनी, मेक्सिको, स्वीडन और दक्षिण कोरिया ग्रुप जी: बेल्जियम, पनामा, ट्युनिसिया और इंग्लैंड ग्रुप एच: पोलैंड, सेनेगल, कोलंबिया और जापान

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now