गोवा ने मुंबई सिटी को 5-0 से दी करारी शिकस्त

Enter caption
Enter caption

हीरो इंडियन सुपर लीग के पांचवें सत्र के एकतरफा मुकाबले में बुधवार को एफसी गोवा ने मुंबई सिटी एफसी को 5-0 से करारी शिकस्त दी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आक्रमक रणनीति के साथ मैदान पर उतरी गोवा की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस सीजन में गोवा की यह लगातार दूसरी और घरेलू मैदान पर पहली जीत है। इस जीत से गोवा अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। वहीं पुणे को हराकर जीत का खाता खोलने वाली मुंबई सिटी चौथे मैच के बाद सातवें स्थान पर खिसक गई है।

गोवा ने अपने पिछले मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नइयन एफसी को 3-1 से पराजित किया था। मैच की शानदार शुरुआत करते हुए गोवा ने चौथे मिनट ही मुंबई पर हमला किया। हालांकि इसे गोल में नहीं बदल पाए। पाचवें मिनट में फेरान कोरोमिनास गेंद लेकर बॉक्स तक पहुंचे लेकिन इसी बीच शौवीक चक्रबर्ती ने उन्हें गिरा दिया। कोरो इस मौके पर आसानी से गोल दाग सकते थे। यही कारण था कि रेफरी ने शौवीक के इस फाउल को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पीला कार्ड दिखाया। साथ ही मुंबई के खिलाफ एक पेनल्टी भी दी। कोरो ने बिना गलती किए सीजन का चौथा गोल दागते हुए गोवा को 1-0 से आगे कर दिया।

इस गोल के बाद मुंबई ने भी हमले तेज कर दिए। 15वें मिनट में उसे गोल करने का एक अच्छा मौक मिला। अर्नाल्ड इसोको ने पोस्ट के करीब खड़े लूसियान गोइयान को गेंद दी। उन्होंने इस पर हेडर के सहारे गोल दागने की कोशिश की लेकिन गेंद बाहर चली गई। 16वें मिनट में फिर कुछ ऐसा हुआ कि लगा कि मुंबई के खिलाफ एक और पेनल्टी गोवा के खाते में दर्ज हो जाएगी। बौमोस ड्रिबल करते हुए मुंबई के बॉक्स में पहुंचे। मिलान सिंह ने उन्हें रोकने की कोशिश की और बौमोस गिर गए। ऐसा लगा कि रेफरी फिर से पेनल्टी की सिटी बजाएगा लेकिन मुंबई की टीम बच गई।

इस बीच गोवा के लगातार आक्रमण के कारण मुंबई को रक्षात्मक खेल अपनाने पर मजबूर होना पड़ा। 42वें मिनट में बौमोस के पास बढ़त दोगुनी करने का एक बेहतरीन मौका था लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। मैच का पहला हाफ 1-0 के साथ ही समाप्त हुआ लेकिन दूसरे हाफ के शुरू होते ही गोवा फिर से आक्रमक हो गई। 54वें मिनट में गोवा के लिए दूसरा गोल जौकीचंद सिंह ने किया। सेरिटोन ने बॉक्स के कोने से उन्हें पास दिया। जैकी ने बिना गलती किए गेंद को नेट में डालकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इसके कुछ देर बाद 61वें मिनट में कोरोमिनास की सहायता से बेदिया ने एक और गोल किया। कोरोमिनास ने बेदिया को बॉक्स के बाहर गेंद दी। बेदिया ने वहीं से निशाना साधते हुए गेंद को नेट में डाल दिया।

अब तक मुंबई की टीम पस्त हो चुकी थी। उनके खिलाड़ियों में निराशा साफ झलकने लगी थी। मिग्युएल फर्नाडेड ने मैच के 84वें मिनट में एक और गोल दागा। इस गोल में मनवीर सिंह ने उनकी मदद की। इसके बाद इंजुरी टाइम में बी अहमद जाहो की मदद मिंग्युएल ने गोल दागा और गोवा को 5-0 से शानदार जीत दिला दी।

ISL 2018-19 की ब्रेंकिंग न्यूज और ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Quick Links

Edited by संदीप भूषण